Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में ‘सिद्ध बाबा’ की शर्मनाक सच्चाई- इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देके महिला को बुलाया सुनसान जगह पर और फिर…
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > छत्तीसगढ़ में ‘सिद्ध बाबा’ की शर्मनाक सच्चाई- इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देके महिला को बुलाया सुनसान जगह पर और फिर…
Trending Newsक्राइम

छत्तीसगढ़ में ‘सिद्ध बाबा’ की शर्मनाक सच्चाई- इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देके महिला को बुलाया सुनसान जगह पर और फिर…

news desk
Last updated: April 23, 2026 3:04 pm
news desk
Share
जांजगीर में 'पाखंडी' बाबा का पर्दाफाश
जांजगीर में 'पाखंडी' बाबा का पर्दाफाश
SHARE

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आस्था और भरोसे दोनों को शर्मशार कर दिया गया। शिवरीनारायण इलाके में एक ढोंगी बाबा ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दरिंदगी की। आरोपी बाबा ने पीड़िता को इस कदर डराया था कि वह कई दिनों तक खौफ के साये में रही, लेकिन जब हद पार हुई तो पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और फिर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Contents
अंधविश्वास का जाल और ‘गंदी’ साजिशअकेलेपन का फायदा उठाकर लूटी इज्ज़तखौफ को मात देकर पुलिस तक पहुँची पीड़िताआरोपी अब जेल मेंपुलिस का बयान

अंधविश्वास का जाल और ‘गंदी’ साजिश


पीड़िता लंबे समय से बीमार थी और एडवांस्ड इलाज के बजाय वह शॉर्टकट के चक्कर में ‘सिद्ध बाबा’ के नाम से मशहूर नीलकंठ के झांसे में आ गई। आरोपी ने दावा किया था कि वह अपनी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से महिला की बीमारी को जड़ से खत्म कर देगा। महिला इसी उम्मीद में बाबा के ठिकाने पर पहुँची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां उसकी गरिमा पर हमला होने वाला है।

अकेलेपन का फायदा उठाकर लूटी इज्ज़त


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इलाज के बहाने महिला को एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां उसने डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। उसने धमकी दी कि अगर उसने जुबान खोली, तो वह काले जादू से उसके पूरे परिवार को तबाह कर देगा।

खौफ को मात देकर पुलिस तक पहुँची पीड़िता


शुरुआत में बाबा की धमकियों से पीड़िता सहम गई थी, लेकिन फिर उसने हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला शिवरीनारायण थाने पहुँचा, जहाँ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी नीलकंठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

आरोपी अब जेल में


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस का बयान

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई और भी इस ढोंगी का शिकार हुआ है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Awareness, BabaExposed, BlindFaith, BreakingNews, ChhattisgarhNews, CrimeAgainstWomen, CrimeNews, CrimeReport, FakeBaba, HindiNews, IndiaNews, IndianPressHouse, indianpresshouse news, JanjgirChampa, JusticeForVictim, LawAndOrder, PoliceAction, RapeCase, RealStory, SocialAwareness, StopSuperstition, Trending News, WomenSafety
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लोकसभा में पास नहीं हुआ कानून, अब सपा ने लगाया जबरन निंदा पत्र पर साइन कराने का आरोप, प्रशासन की बढ़ी टेंशन!
Next Article नासिक में ‘आस्था’ के नाम पर ‘अधर्म’: अशोक खरात के बाद एक और फर्जी बाबा बेनकाब, ‘दैवीय संकट’ का डर दिखाकर नोचता था शरीर

फीचर

View More

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके शाही महलों की तस्वीर सामने आती है। आम…

By vineet verma 5 Min Read

लाल सागर से बरसते बारूद का तांडव: जानिए कौन हैं यमन के हूती विद्रोही, जिनकी एक हुंकार से दहला सऊदी अरब!

यमन के सुलगते रेगिस्तान से उठी एक ऐसी आग, जिसने पूरी दुनिया…

5 Min Read

हूतियों ने यमन से लाल सागर तक कैसे बढ़ाया अपना असर? कौन हैं ये विद्रोही, सऊदी अरब से क्यों छिड़ी जंग और ईरान से क्या है कनेक्शन?

सना: यमन के हूती विद्रोही एक बार फिर क्षेत्रीय संघर्ष के केंद्र…

10 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। स्पेशल…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने अपनी Big Billion Days Sale…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

एन चंद्रशेखरन को फिर मिली टाटा संस की कमान, 5 साल बढ़ा कार्यकाल

टाटा ग्रुप के नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को अगले…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?