Trending News

समय से पहले बढ़ी गर्मी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

मार्च का महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर जिस समय हल्की ठंड या सुहावना मौसम महसूस होता है, उसी दौरान इस साल कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के अकोला में तो पारा अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जो मार्च की शुरुआत के लिहाज से काफी ज्यादा माना जा रहा है। वहीं दिल्ली, पटना, लखनऊ, भोपाल और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में भी दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी के पास बन रहा एक बड़ा एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन जिम्मेदार माना जा रहा है। म्यांमार के आसपास समुद्री क्षेत्र में एक मजबूत एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन तैयार हुआ है, जो धीरे-धीरे भारतीय की ओर बढ़ रहा है। इसके असर  से आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां मार्च की शुरुआत से ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत मिलने की संभावना कम है। पंजाब और हरियाणा में भी फिलहाल मौसम सूखा  बना हुआ है और दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है। हालांकि 14 मार्च के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी जिलों में दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस की जा रही है। कई शहरों में लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं। सोमवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा झांसी में 37.9 डिग्री, आगरा में 37.3 डिग्री और प्रयागराज में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में भी गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। यहां मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को मई जैसी तपिश महसूस होने लगी है। बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास और पटना जैसे जिलों में गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते हालात काफी गर्म हो गए हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Afifa Malik

Recent Posts

ईरान-अमेरिका युद्ध के असर से निपटने की तैयारी? भारत ने बढ़ाया घरेलू LPG उत्पादन, 100% क्षमता पर काम कर रहीं हैं रिफाइनरियां

ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती हलचल के बीच भारत में रसोई गैस की…

44 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में 30 बड़े फैसले: ओला-उबर पर सख्ती, संपत्ति रजिस्ट्री के नए नियम; जानिए क्या-क्या बदला

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में…

2 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप के बीच पिता को खोने का दर्द, पिता के निधन के बाद भी क्यों खेले टी20 वर्ल्ड कप? रिंकू सिंह ने बताया सच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज Rinku…

3 hours ago