देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार बिना मुकाबले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सोमवार को कई दिग्गज नेता बिना किसी विरोध के ही राज्यसभा पहुंच गए।
निर्विरोध चुने गए नेताओं में शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन नेताओं को चुनावी मुकाबले का सामना नहीं करना पड़ा, जिसे देश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
तीन राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
अब बिहार, ओडिशा और हरियाणा की कुल 11 सीटों पर चुनाव होना बाकी है। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं।
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री Nitish Kumar और बीजेपी नेता Nitin Nabin के संभावित राज्यसभा जाने को लेकर हो रही है। बिहार की पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
पांचवीं सीट पर बीजेपी के शिवेश कुमार और आरजेडी के एडी सिंह के बीच मुकाबला होने की संभावना है। वहीं विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है।
इसके अलावा जेडीयू के Ramnath Thakur और आरएलएम अध्यक्ष Upendra Kushwaha के भी राज्यसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इन राज्यों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए…
महाराष्ट्र (7)-शरद पवार (एनसीपी) रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले) विनोद तावड़े (बीजेपी) रामराव वडुकुटे (बीजेपी) माया इवनाते (बीजेपी) ज्योति वाघमारे (शिवसेना -शिंदे) पार्थ पवार (एनसीपी)
तमिलनाडु (6)-तिरुची शिवा (डीएमके) जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (डीएमके) एम थंबीदुरई (एआईएडीएमके) अंबुमणि रामदास (पीएमके) एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस) एल के सुदीश (डीएमडीके)
पश्चिम बंगाल (5)-राहुल सिन्हा (बीजेपी) बाबुल सुप्रियो (टीएमसी) पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (टीएमसी) सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी (टीएमसी) कोएल मलिक (टीएमसी)
असम (3)-जोगेन मोहन (भाजपा) तेरोस गोवाला (भाजपा) प्रमोद बोरो (यूपीपीएल)
तेलंगाना (2)-अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस) वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)
छत्तीसगढ़ (2)-लक्ष्मी वर्मा (भाजपा) फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)
हिमाचल प्रदेश (1)-अनुराग शर्मा (कांग्रेस)
सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’, खराब मौसम के बीच रविवार तड़के…
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से इंसान और जानवर के बीच रिश्ते की एक ऐसी…
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब की मुश्किलें बढ़ती…
खगड़िया: दिल्ली के आनंद विहार से बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में एक बेहद दर्दनाक…
नई दिल्ली: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा का विधान…
नई दिल्ली: बजट सेगमेंट में POCO ने नया POCO X8 पेश किया है, जिसमें बड़ी…