Latest News

शेयर बाजार खुलते ही बदल गया पूरा माहौल, सेंसेक्स चमका लेकिन निफ्टी पर भारी पड़ा बिकवाली का दबाव

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मिले-जुले रुख के साथ की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स ने मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ खुला। खास बात यह रही कि निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से केवल 8 शेयर ही बढ़त के साथ खुले, जबकि 42 शेयर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत करते दिखे।

बीएसई सेंसेक्स 493.94 अंकों यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,132.97 अंक पर खुला। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 70.40 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,703.90 अंक पर खुला।

सोमवार को भी बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। कारोबार के अंतिम घंटों में बढ़त कुछ कम जरूर हुई, लेकिन अंत में सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 78,639.03 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 390.70 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,774.30 अंक पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 में से 42 शेयर लाल निशान में खुले

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 9 शेयर गिरावट में रहे। वहीं 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

दूसरी ओर, निफ्टी 50 में व्यापक बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स की केवल 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करते नजर आए।

इन शेयरों ने सेंसेक्स को दिया सहारा

शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस का शेयर 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अधिक मजबूत रहा। इसके अलावा पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयर भी बढ़त के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयरों पर रहा दबाव

बाजार खुलते ही हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में रहा। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, आईटीसी, एटरनल और इन्फोसिस के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंडिगो के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं देखा गया और ये सपाट स्तर पर खुले।

vineet verma

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

4 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

4 hours ago