Trending News

अब सर्च करने का झंझट खत्म! गूगल का नया जादुई ऐप भारत में लॉन्च, आपकी हर पर्सनल आदत पर होगी AI की नजर

क्या आपको भी इंटरनेट पर बार-बार चीजें सर्च करने या सोशल मीडिया की लंबी फीड स्क्रॉल करने से थकान होती है? अगर हाँ, तो टेक दिग्गज गूगल आपके लिए एक ऐसा एक्सपेरिमेंटल ऐप लेकर आया है, जो बिना आपके कुछ पूछे आपकी पसंद भांप लेगा। गूगल ने भारत में अपना नया और बेहद अनोखा AI ऐप ‘Dreambeans’ लॉन्च कर दिया है। Google Labs के तहत तैयार किया गया यह ऐप यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी, पसंद और जरूरतों के हिसाब से हर दिन खुद-बखुद नई ‘पर्सनलाइज्ड स्टोरी‘ तैयार करेगा। सबसे बड़ा सस्पेंस और चौंकाने वाली बात यह है कि यह ऐप आपकी मर्जी के बिना आपके कई पर्सनल गूगल ऐप्स से डेटा खंगालकर यह कमाल दिखाएगा।

कैसे काम करता है यह मिस्टीरियस ऐप?

कंपनी के मुताबिक, 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उतारा गया यह ऐप कोई आम ऐप नहीं है। यह आपके जीमेल (Gmail), गूगल फोटोज (Google Photos), कैलेंडर (Google Calendar), सर्च हिस्ट्री, जेमिनी (Gemini) और यूट्यूब (YouTube) जैसी सर्विसेज से खुफिया तरीके से जानकारी इकट्ठा करता है।

इन तमाम प्लेटफॉर्म्स पर आपकी गतिविधियों और रुचियों को एनालाइज करके Dreambeans आपके लिए ऐसी कहानियां तैयार करता है, जो सीधे आपकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी होती हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप भविष्य में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ऐप आपको उन जगहों की गुप्त और रोमांचक जानकारियां खुद पर खुद परोस देगा। इसके अलावा, आसपास होने वाले इवेंट्स, आर्ट-क्राफ्ट और आपके जरूरी कामों के रिमाइंडर भी इसमें कहानी के रूप में मिलेंगे।

तस्वीरों में जान फूंकेगा गूगल का ‘Veo AI’ मॉडल

इस ऐप की सबसे बड़ी यूनीक खूबी इसका एनिमेशन फीचर है। गूगल ने इसमें अपने अत्याधुनिक Veo AI वीडियो जनरेशन मॉडल का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब यह है कि स्टोरीज में दिखने वाली कई स्थिर (Static) तस्वीरें एनिमेटेड होकर जीवंत हो उठेंगी, यानी उनमें बाकायदा मूवमेंट दिखाई देगा।

यूजर्स इन कहानियों को सेव भी कर सकते हैं और दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। साथ ही, ऐप में फीडबैक देने का विकल्प भी दिया गया है ताकि गूगल इस AI सिस्टम को और बेहतर बना सके।

14 भाषाओं का सपोर्ट और उपलब्धता

भारत जैसे विविधता वाले देश को ध्यान में रखते हुए गूगल ने इस ऐप को कुल 14 क्षेत्रीय भाषाओं में लॉन्च किया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, असमिया और नेपाली भाषा शामिल हैं। हालांकि, एक समय में यूजर अपनी सुविधा के अनुसार सिर्फ एक ही भाषा का चुनाव कर पाएंगे।

अब देखना यह है कि गूगल का यह नया एक्सपेरिमेंटल जादुई ऐप यूजर्स की प्राइवेसी और उनकी पसंद पर कितना खरा उतरता है।

news desk

Recent Posts

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

6 minutes ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

23 minutes ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

37 minutes ago

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और…

2 hours ago

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

2 hours ago