फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में निजी स्कूल की शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय आरोपी अमित ने स्कूल परिसर में महज 32 सेकेंड के भीतर शिक्षिका पर 34 बार चाकू से हमला किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षिका से एकतरफा लगाव रखता था और लगातार उसका पीछा करता था। जब शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली और कार्रवाई की चेतावनी दी, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
महिला शिक्षिका संध्या सोमवार को गांव सिकरौना स्थित एक निजी स्कूल में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक स्कूल पहुंचा और शिक्षिका से मिलने की बात कही। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने गर्दन, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में चेहरा सफेद स्कार्फ से ढका आरोपी लगातार शिक्षिका पर चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल संचालक को भी उसने धमकाया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में सेक्टर-58 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कोट गांव निवासी 21 वर्षीय अमित को घटना के करीब दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया जाना है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच के मुताबिक, करीब दो वर्ष पहले आरोपी उसी निजी स्कूल में पढ़ता था, जहां शिक्षिका कार्यरत थीं। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत शुरू हुई। बाद में शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार उनका पीछा करता था, जबकि शिक्षिका उससे पीछा छुड़ाना चाहती थीं। उन्होंने आरोपी को कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी थी और उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने स्कूल पहुंचकर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
स्कूल संचालक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से स्कूल पहुंचा था। जब उन्होंने शिक्षिका को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संध्या करीब एक वर्ष से स्कूल में पढ़ा रही थीं। वह फिरोजपुर कलां गांव में अपने पति के साथ रहती थीं और मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की निवासी थीं।
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…