Entertainment

धुरंधर 2 में ‘बड़े साहब’ के चेहरे से उठा पर्दा: न सलमान, न इमरान; इस एक्टर ने निभाया दाऊद इब्राहिम का खौफनाक रोल

आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके साथ ही पिछले एक साल से चल रहा सबसे बड़ा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। फिल्म के मिस्टीरियस विलेन ‘बड़े साहब’ की पहचान उजागर हो गई है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।

कौन हैं ‘बड़े साहब’?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रिव्यू और फिल्म के सीन्स के मुताबिक, फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार दाऊद इब्राहीम का है जिसे निभा रहे है थिएटर दिग्गज दानिश इकबाल, लंबे समय से अटकलें थीं कि इस रोल में सलमान खान या इमरान हाशमी का कैमियो हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दानिश इकबाल को इस रोल के लिए चुना है।

थिएटर से अब बड़े पर्दे पर

दानिश इकबाल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्र रहे हैं और उन्हें वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में ‘दिलशाद मिर्जा’ के दमदार किरदार के लिए जाना जाता है,फिल्म में दानिश को पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। भारी प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए उन्हें उम्रदराज दाऊद का लुक दिया गया है। शुरुआती दर्शकों का कहना है कि दानिश की आंखों और उनकी आवाज ने ‘बड़े साहब’ के किरदार को बेहद डरावना और प्रभावी बना दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ सुनामी

फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स को खत्म कर दिया है: 18 मार्च की शाम हुए पेड प्रीव्यू ने ही करीब 35-42 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था, जिसने ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म लगभग 3 घंटे 49 मिनट लंबी है, लेकिन रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर के डायरेक्शन ने फैंस को कुर्सी से बांधे रखा है।

फिल्म की कास्ट

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त (SP चौधरी असलम), आर. माधवन (अजय सान्याल), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और राकेश बेदी मेन रोल में हैं। फिल्म की कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड और 26/11 के मास्टरमाइंड्स को खत्म करने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

57 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

1 hour ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

1 hour ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

2 hours ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

3 hours ago