Trending News

अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे से HDFC बैंक के शेयर 9% टूटे, एक झटके में निवेशकों के अरबों रुपये डूबे!

आज भारतीय शेयर बाजार में एक ‘सुनामी’ आई और उसका केंद्र बना देश का सबसे भरोसेमंद माना जाने वाला HDFC Bank। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने इन्वेस्टर्स की नींद उड़ा दी है। ये सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि बैंक की साख पर लगा एक बड़ा ‘क्वेश्चन मार्क’ है।

इस्तीफे की ‘विस्फोटक’ वजह
अतानु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में किसी बीमारी या व्यक्तिगत कारण का बहाना नहीं बनाया, बल्कि सीधे तौर पर बैंक की “कार्यप्रणाली और नैतिकता” पर उंगली उठाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक के भीतर कुछ ऐसी चीजें हो रही थीं जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों के खिलाफ थीं। एक चेयरमैन स्तर के व्यक्ति द्वारा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इन्वेस्टर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

1.10 लाख करोड़ की दौलत धुआं
खबर आते ही बाजार ने ‘पैनिक मोड’ ऑन कर दिया, शेयर ओपन होते ही 9% तक गिरकर 770 पर आ गया जिसे पिछले 1 साल का सबसे निचला स्तर माना गया है। बैंक की मार्केट वैल्यू में चंद घंटों में 1,10,000 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई।

एक चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि कल यानी 18 मार्च बाजार बंद होने से पहले ही HDFC के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई थी, जबकि खबर रात को आई। जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा है की क्या कुछ ‘बड़े खिलाड़ियों’ को इस इस्तीफे की जानकारी पहले ही मिल गई थी? SEBI अब इस टाइमिंग की जांच कर सकता है।

डैमेज कंट्रोल के लिए RBI ने तुरंत केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया है। मिस्त्री ने भरोसा दिलाने की कोशिश की कि “बैंक सुरक्षित है,” लेकिन बाजार फिलहाल इस ‘बैंड-एड’ से संतुष्ट नहीं दिख रहा।

शेयर अभी भी 790-810 रुपए के बीच झूल सकता है। जब तक बैंक मैनेजमेंट “एथिक्स” वाले मुद्दे पर खुलकर सफाई नहीं देता, तब तक बड़ी रिकवरी मुश्किल है।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

3 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

4 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

8 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

9 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

9 hours ago