Trending News

300 करोड़ की सुनामी लाने वाली ब्लॉकबस्टर ‘लोकाह: चैप्टर 1’ फाइनली अब OTT पर दस्तक देने वाली है. फैंस का इंतजार होगा खत्म!

साउथ सिनेमा खासकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री, का जलवा एक बार फिर शीर्ष पर है. बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करके इतिहास रचने वाली सुपरहिट फ़िल्म ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ के डिजिटल प्रीमियर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है. सिनेमाघरों में 50 दिनों तक कामयाबी से चलने के बाद, अब यह विज़ुअल स्पेक्टेकल घर बैठे दर्शकों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

फ़ैंस के लिए सबसे बड़ी और अच्छी ख़बर यह है लंबे इंतजार के बाद  JioHotstar पर 7 भाषाओ में स्ट्रीमिंग होने जा रही है. प्लेटफ़ॉर्म Jio Hotstar ने इस ब्लॉकबस्टर की स्ट्रीमिंग डेट कन्फर्म कर दी है. ये फ़िल्म 31 अक्टूबर से एक्सक्लूसिवली JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. सबसे खास बात यह है कि इसकी पैन-इंडिया अपील को देखते हुए, ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ सिर्फ़ मलयालम में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी समेत कुल सात भाषाओं में देखने को मिलेगी.

डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ सिर्फ़ एक फैंटेसी फ़िल्म नहीं है, बल्कि ये मलयालम सिनेमा के लिए एक नई मिसाल कायम करती है. ये फ़िल्म मुख्य रूप से ‘चंद्रा’ (कल्याणी प्रियदर्शन) के किरदार पर केंद्रित है, जो एक महिला सुपरहीरो है. यह किरदार केरल की लोककथाओं की शक्तिशाली हस्ती ‘कल्लियंकट्टु नीली’ से प्रेरणा लेता है. फ़िल्म की कहानी पौराणिक तत्वों को आधुनिक एक्शन और थ्रिलर के साथ मिलाकर एक ऐसा अनूठा सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाती है जो भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नया अनुभव साबित होगा.

प्रोडूसर दुलकर सलमान जिनकी कंपनी Wayfarer Films ने इसे प्रोड्यूस किया है और कल्याणी प्रियदर्शन के शानदार अभिनय ने ‘लोकाह’ को केवल केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक चर्चा का विषय बना दिया है.

अगर आप एक ऐसी फ़िल्म देखना चाहते हैं जो भारतीय मिथकों को हॉलीवुड-स्तर के विज़ुअल्स और दमदार भावनात्मक कहानी के साथ प्रस्तुत करती है, तो 31 अक्टूबर को तैयार रहिये JioHotstar पर ‘लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है.

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

3 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

3 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

3 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

4 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

4 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago