Trending News

बड़हलगंज में शिलापट्ट विवाद ने पकड़ा सियासी तूल: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

गोरखपुर में एक शिलापट्ट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

विवाद की जड़ क्या है?
पूरा मामला गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का है, जहां एक पुराने शिलापट्ट को हटाकर नया शिलापट्ट लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा था कि ये पुराना शिलापट्ट पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी से जुड़ा हुआ था।

जब पुराने शिलापट्ट को हटाने की कोशिश की गई, तो स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और नए शिलापट्ट को हटाकर दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया।

शिलापट्ट को लेकर शुरू हुआ ये विवाद उस समय और बढ़ गया, जब विनय शंकर तिवारी और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच फोन पर तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इस बातचीत के दौरान धमकी दी गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक ऑडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिससे विवाद ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया।

पुलिस की कार्रवाई

चेयरमैन प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनय शंकर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

एक शिलापट्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धमकी, एफआईआर और राजनीति तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ सकता है|

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

57 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

1 hour ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

1 hour ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

2 hours ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

3 hours ago