Trending News

चीन पर 100 फीसदी टैरिफ की घोषणा से हिला वैश्विक बाजार? कहीं ‘ट्रेड वार’ से न छिड़ जाए ‘वर्ल्ड वार 3’!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ एक ऐसा बड़ा और सख्त कदम उठाया है, जिससे अब दोनों देशों के बीच जारी व्यापार तनाव खुले युद्ध में तब्दील होता दिख रहा है. दरअसल ट्रंप ने चीन के खिलाफ 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. जिसके बाद अब चीन से आयात शुल्क दर मौजूदा 40 फीसदी के साथ कुल 140 प्रतिशत तक पहुंच जायेगी.

ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘चीन ने दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश की है. इसलिए अमेरिका 1 नवंबर से चीन पर अतिरिक्त 100% टैरिफ लगाएगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीन ने कोई और उकसाने वाला कदम उठाया, तो यह फैसला तय समय से पहले भी लागू किया जा सकता है.

साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने ‘महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर’ पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण लगाने की भी घोषणा की है, जिससे चीन के तकनीकी उद्योग को गहरा झटका लग सकता है.

ट्रंप ने चीन की हालिया नीतियों को “नैतिक अपराध” और “अभूतपूर्व आक्रामकता” बताते हुए कहा कि ‘बीजिंग ने रेयर अर्थ मिनरल्स (दुर्लभ खनिजों) के निर्यात पर जो नए नियंत्रण लगाए हैं, वे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे. इन खनिजों का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और चिप निर्माण में होता है, और अमेरिका वर्तमान में इन संसाधनों के लिए 80 प्रतिशत तक चीन पर निर्भर है’.

चीन ने लगाये थे दुर्लभ खनिजों पर सख्त प्रतिबंध

दरअसल, गुरुवार को चीन ने इन दुर्लभ खनिजों और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे. ट्रंप ने इसे “दुष्ट और शत्रुतापूर्ण कदम” करार देते हुए कहा कि ‘इससे दुनिया के हर देश की जिंदगी मुश्किल हो जाएगी.’

इस विवाद के बीच ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली संभावित बैठक को रद्द करने की चेतावनी भी दी, जो दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन से पहले प्रस्तावित थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि ‘देखते हैं आगे क्या होता है’ जिससे संकेत मिला कि बातचीत के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं.

वैश्विक बाजारों में मची हलचल

ट्रंप की घोषणा के बाद शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट देखी गई. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में डाउ जोन्स इंडेक्स 2.5 प्रतिशत गिर गया. वहीं एशियाई बाजार भी नहीं बचे—हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 4 प्रतिशत लुढ़क गया. विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौनों और घरेलू उपकरणों जैसे चीनी उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी.

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में चीन से आयात पर औसत अमेरिकी टैरिफ दर करीब 40 प्रतिशत है. नया शुल्क लागू होने के बाद यह दोगुना से ज्यादा हो जाएगा, जो वैश्विक व्यापार पर गहरा असर डाल सकता है. साथ ही इस बात का अंदेशा भी बढ़ रहा है कि अगर ट्रेड वार इसी तरह चलता रहा तो देशों के बीच तनाव भी बढ़ता जाएगा. जिससे वर्ल्ड वार की आशंका भी तेज हो रही है. क्योंकि पहले से ही दुनिया में कई वार फ्रंट खुले हुए हैं.

news desk

Recent Posts

UCC पर JDU की अगली चाल क्या? नीतीश के घर जुटे ललन-अशोक, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी नजर

Bihar Politics: अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू…

43 minutes ago

US Tariff Bill on Russian Oil: अमेरिकी दबाव के बाद भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, MEA ने रुख किया साफ

अमेरिकी संसद में 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान बिल' पर प्रक्रिया तेज हो गई…

1 hour ago

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

13 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

17 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

18 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

18 hours ago