Trending News

अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने के बाद वापस एक्टिव हुआ, सपा ने जताई थी तीखी प्रतिक्रिया!

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार की देर शाम अचानक ब्लॉक हो गया था जो शनिवार की सुबह वापस एक्टिव हो गया. इस घटना को लेकर सियासी हलचल मच गई थी. सपा ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया था. वहीं, सरकारी सूत्रों ने साफ किया था कि यह कार्रवाई पूरी तरह से फेसबुक की अपनी पॉलिसी के अनुसार की गई है. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अखिलेश यादव का फेसबुक पेज, जिस पर 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. फेसबुक की तरफ से बताया गया कि यह फैसला एक कथित ‘हिंसक और आपत्तिजनक पोस्ट’ के चलते लिया गया है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सपा का पलटवार, बताया लोकतंत्र पर हमला

घटना के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अकाउंट ब्लॉक किया जाना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया और केंद्र की भाजपा सरकार पर ‘डिजिटल सेंसरशिप’ का आरोप लगाया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि देश में एक अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति बन गई है.

क्या कहती है सरकार?

सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि फेसबुक एक निजी कंपनी है और यह निर्णय उसने अपने प्लेटफॉर्म की नीतियों के तहत ही लिया है. किसी सरकारी एजेंसी ने इस पर कोई दखल नहीं दिया. गौरतलब है कि अखिलेश यादव का फेसबुक पेज न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद का माध्यम था, बल्कि वह लगातार सरकार की नीतियों की आलोचना के लिए भी इसका इस्तेमाल करते रहे हैं. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राजनीतिक आलोचनाओं को दबाने का जरिया बनते जा रहे हैं?

news desk

Recent Posts

बाबा रामदेव बनाम ब्रजभूषण शरण सिंह: ‘नकली घी’ बयान पर 50 करोड़ का मानहानि केस, MP हाईकोर्ट में 18 सितंबर को अगली सुनवाई

इंदौर। पतंजलि समूह और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व…

12 minutes ago

UCC पर JDU की अगली चाल क्या? नीतीश के घर जुटे ललन-अशोक, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी नजर

Bihar Politics: अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू…

3 hours ago

US Tariff Bill on Russian Oil: अमेरिकी दबाव के बाद भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, MEA ने रुख किया साफ

अमेरिकी संसद में 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान बिल' पर प्रक्रिया तेज हो गई…

3 hours ago

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

15 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

19 hours ago