खेल

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और विकेट चटकाने की उतावली शहर की महिला क्रिकेटर का हुजूम गोमती किनारे सेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर उतरा। यहां मंगलवार को लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में खेलने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन सभी खिलाड़ियों की नीलामी सूची में रखा जाएगा। नीलामी 18 सितम्बर को होगी।

सेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर सुबह से महिला क्रिकेटर इकट्ठा होने लगी थी। सभी की यही चाहत है कि वे लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इन खिलाड़ियों ट्रायल में प्रतिभा परखने के लिए चयनकर्ता प्रियांक शैली, पूर्व क्रिकेटर श्वेता सिंह, चित्रा सिंह और कोमल होरा मौजूद रहीं। इन सभी ने करीब सात घंटे के मैराथन ट्रायल में 140 खिलाड़ियों को चुना। चुनी गई प्रमुख खिलाड़ियों में इण्डिया-ए के लिए खेल चुकी चांदनी शर्मा के अलावा आलराउण्डर संध्या यचादव, सोनाली सिंह, आरजू सिंह, अन्वेषा चटर्जी, बल्लेबाज अंशू तिवारी, शशिबालन, प्रियांशी यादव, प्रियांशी पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, गेंदबाज शिल्पी, संध्या क्षेत्री जैसी क्रिकेटर हैं।

लीग के अध्यक्ष पीयुष पाण्डेय एवं आयोजन सचिव प्रियंका शैली ने बताया कि इन सभी चुनी हुई खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में रखा गया है। हर फ्रेंचीइजी टीम में 20 क्रिकेटर होंगी। इस तरह 120 खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टीमों रहेंगी। वहीं बाकी बची 20 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों से जोड़ा जाएगा। एक्सपोजर के लिए यह टीमों के साथ नेट या फील्डिंग में मदद करेंगी।

उन्होंने बताया कि हर फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ के बाहर पर राज्य की दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। यह छूट यूपीसीए की गाइडलाइन के तहत दी गई है। खिलाड़ियों की नीलामी 18 सितम्बर को होगी।

news desk

Recent Posts

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

2 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

2 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

3 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

3 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

4 hours ago

गणेश पूजा में दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज, लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया बहस!

गणेश चतुर्थी का भव्य पर्व शुरू हो चुका है और इसकी धूम बॉलीवुड तक भी…

4 hours ago