श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद श्रीनगर से लेकर दक्षिण कश्मीर तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। श्रीनगर शहर और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर नए चेकपॉइंट बनाए गए हैं और आने-जाने वाले वाहनों के साथ लोगों की सघन जांच की जा रही है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर में शहर के प्रवेश मार्गों और बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियां कई स्थानों पर रैंडम वाहन जांच के साथ लोगों के पहचान पत्र भी जांच रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हमले में शामिल आतंकियों का पता लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घाटी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार को इलाज के दौरान घायल मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान दीपक कुमार और भूपिंदर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विभिन्न नेताओं ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है, जबकि सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…
भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…