Trending News

इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि: राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने किया ‘आयरन लेडी’ को याद

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘शक्ति स्थल’ पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया।  इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनसे जुड़ी यादें साझा कीं। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने देश के राजनीतिक और ऐतिहासिक सफर में उनके नेतृत्व, साहस और योगदान को याद किया।

शक्ति स्थल पर उमड़ा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर श्रद्धांजलि सभा का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पार्टी उनके साहस, सशक्त नेतृत्व और भारत की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति आजीवन समर्पण को याद करती है।

पोती प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का भावुक संदेश

इस खास मौके पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दादी इंदिरा गांधी को बेहद भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने बचपन की एक दुर्लभ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वो कितनी सुंदर स्त्री थी।

आकाश जैसी मुक्त, समुद्र जैसी गहरी, धरती जैसी सहनशील और अग्नि से भी अधिक तेजस्वी।” प्रियंका गांधी का यह संदेश इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और उनके प्रति परिवार के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

वहीं, राहुल गांधी ने भी अपनी दादी इंदिरा गांधी को भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह इंदिरा गांधी की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए। आपकी आवाज से ये शब्द सुन रहा हूं और आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय, ॐ शांति, शांति, शांति। दादी, आपने मुझे कितना सुंदर उपहार दिया है। क्या कमाल का उपहार है! मैंने कभी सोचा भी नहीं था।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का श्रद्धांजलि संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक कथन को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा:

जब तक मुझमें सांस है तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं ये कह सकती हूं कि एक-एक खून का कतरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का कतरा एक भारत को जीवित करेगा श्रीमती इंदिरा गांधी

खरगे ने आगे लिखा कि अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं हमारी प्रेरणास्रोत श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।

news desk

Recent Posts

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का सुनहरा मौका! कीमत में भारी गिरावट, यहां जानें ऑफर्स का पूरा गणित

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy…

1 hour ago

‘कल मिलते हैं’ राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का पूरा रूट मैप

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) को कांग्रेस और INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव…

2 hours ago

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर…

3 hours ago

एक अनजानी गलती और मां पार्वती का आशीर्वाद! जानें कैसे शुरू हुआ अहोई अष्टमी का व्रत?

करवा चौथ के चार दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत…

4 hours ago

G20 Meeting: अटलांटा में क्यों रद्द हुई ‘Family Photo’? वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में कभी-कभी एक तस्वीर भी बड़े राजनीतिक विवाद की वजह बन जाती है।…

4 hours ago