Trending News

सचिन को बहू की गेंद पर होना पड़ा आउट! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेंदुलकर परिवार का फ्लाइट वीडियो

मैदान पर दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन तेंदुलकर को आखिरकार मात मिल ही गई, लेकिन इस बार उन्हें किसी इंटरनेशनल गेंदबाज ने नहीं, बल्कि उनकी बहू “सानिया चंडोक” ने आउट किया है। सोशल मीडिया पर तेंदुलकर परिवार का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा परिवार एक फ्लाइट के अंदर मस्ती के मूड में क्रिकेट खेलता नजर आ रहा है।

“तुम लोग मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी…”


वीडियो की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर पूरे स्वैग के साथ बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक को चैलेंज देते दिखते हैं। सचिन फ्लाइट की गैलरी में बल्ला थामे खड़े हैं और मजाकिया लहजे में कहते हैं:

“एल्टीट्यूड जो भी हो, एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए। तुम लोग मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी। मेरे आउट होने की गुंजाइश तभी है जब मैं बल्ले के हैंडल से बैटिंग करूं”

बहू की गेंद, बेटी का कैच और सचिन ‘क्लीन बोल्ड’!


सचिन का यह चैलेंज सुनते ही बहू सानिया चंडोक एक्शन में आती हैं और गेंद फेंकती हैं। सचिन शॉट खेलते हैं, लेकिन गेंद सीधे कुछ ही दूरी पर खड़ी बेटी सारा तेंदुलकर के हाथों में चली जाती है। सारा बिना कोई गलती किए एक आसान सा कैच लपक लेती हैं और इस तरह सानिया की गेंद पर सारा के कैच की बदौलत सचिन तेंदुलकर आउट हो जाते हैं। आउट होने के बाद सचिन के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

फैंस को भा रहा है तेंदुलकर परिवार का ये अंदाज


इस साल मार्च में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के बाद से ही तेंदुलकर परिवार अक्सर लाइमलाइट में रहता है।
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि मैदान पर भले ही सचिन को आउट करना नामुमकिन रहा हो, लेकिन घर की महिलाओं के सामने तो सचिन को भी घुटने टेकने ही पड़ते हैं।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

5 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

5 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

11 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

12 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

13 hours ago