लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ इस नवाबी नगरी में…लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग…का आयोजन करने जा रहा है। यह 23 सितम्बर से शुरू होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाएगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। सीएएल के मुताबिक इस लीग के जरिए महिला क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा शहर की प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को सम्मान, पहचान और अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
सीएएल के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डा. नवनीत सहगल ने बताया कि लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीगजी लखनऊ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और नई पहल है। अभी तक उत्तर प्रदेश में पुरुष खिलाड़ियों के लिए यूपी टी-20 जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं, लेकिन पहली बार लखनऊ महिला खिलाड़ियों के लिए इस स्तर की टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन कर एक नया कदम आगे बढ़ा रहा है। लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए मजबूत मंच प्राप्त होगा।
लीग की डिप्टी कमिश्नर एवं आयोजन सचिव प्रियंका शैली ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले गोमती किनारे बने सेज क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे। यहां महिला खिलाड़ियों को डे-नाइट टी-20 क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेले जाएंगे।
लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अन्य जिलों की दो प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जो बोर्ड की ट्रॉफी प्रतियोगिताओं में खेल रही हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। टीमों का चयन ट्रायल के जरिए किया जाएगा।
आयोजन समिति ने फ्रेंचाइजी को टीमों के नाम सुझाए हैं। जल्द ही फेंचाइजी की सहमति और सुझाव के बाद टीमों के नामों की घोषणा की जाएगी। छह टीमों को दो पूलों में रखा जाएगा। हर टीम को लीग दौर में दो-दो मैच खेलने को मिलेंगे। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मंच से चीन…
बरनाला में देर रात हुई वारदात, घर के गेट पर लगीं 7 से 8 गोलियां;…
लखनऊ। राजधानी की उभरती युवा निशानेबाज 10 वर्षीय भार्गवी राय ने निशानेबाजी के क्षेत्र में…
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BSP सुप्रीमो ने आकाश आनंद पर साधा निशाना, संगठन विस्तार…
सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’, खराब मौसम के बीच रविवार तड़के…
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से इंसान और जानवर के बीच रिश्ते की एक ऐसी…