कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान (डे) और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से उपचुनाव नहीं लड़ेंगी।
तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए संचिता प्रधान (डे) के नाम की घोषणा की है। इससे उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। पार्टी के बागी गुट की ओर से भी ममता बनर्जी से नंदीग्राम से चुनाव लड़ने और विधानसभा में वापसी करने की अपील की गई थी।
ममता बनर्जी के लिए यह घटनाक्रम राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 2011 में भवानीपुर उपचुनाव के जरिए विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 और 2021 में भी भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव में वह भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गई थीं।
नंदीग्राम सीट 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई है। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया और नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया। अब इसी सीट पर उपचुनाव होना है।
तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर विधानसभा सीट से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। हालिया विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नाओदा दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी थी।
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के बीच दोनों सीटों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
उम्मीदवारों की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला बागी गुट पार्टी पर अपना नियंत्रण होने का दावा कर रहे हैं। दोनों गुट चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ पर भी अपना अधिकार जता रहे हैं। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद बागी गुट से अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने शिक्षाविद अब्दुल सलाम को प्रत्याशी बनाया है। वह ढिंग कॉलेज के पूर्व उप-प्रधानाचार्य रह चुके हैI
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से…
नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में हैलोवीन मनाया जाता…
नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारियां…
नई दिल्ली: पृथ्वी पर इंसानों की औसत उम्र भले ही कुछ दशकों तक सीमित हो,…
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में…
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का…