शहद, चीज और अंडे से बनी खास डिश
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबालकर खाता है, किसी को ऑमलेट पसंद आता है, तो कई लोग अंडा भुर्जी या रोल के रूप में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। स्वाद और पोषण दोनों के कारण अंडा हमेशा से लोकप्रिय रहा है। अब सोशल मीडिया पर अंडे की एक नई रेसिपी तेजी से पसंद की जा रही है, जिसका नाम है हॉट हनी एग। इसमें शहद की मिठास, चीज की मुलायमियत और मिर्च का हल्का तीखापन एक साथ मिलकर अलग स्वाद देते हैं।
इस रेसिपी को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें। उसमें एक चम्मच शहद डालें और उसके ऊपर थोड़ा मोजरेला चीज फैलाएं। फिर दो अंडे सीधे पैन में तोड़कर डाल दें। ऊपर से बारीक कटी हरी मिर्च या चाहें तो हल्का चिली ऑयल डाल सकते हैं।अब इसे धीमी आंच पर पकने दें ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए और अंडे सही तरीके से सेट हो जाएं। पकने के बाद इसे हल्के से मोड़कर प्लेट में निकाल लें। तैयार डिश में मिठास और तीखेपन का संतुलन इसे खास बनाता है।
इस डिश की खासियत इसका फ्लेवर कॉम्बिनेशन है। पहला स्वाद शहद की हल्की मिठास देता है, फिर मिर्च का तीखापन महसूस होता है और अंत में अंडे व चीज का मुलायम स्वाद आता है। यही वजह है कि यह रेसिपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे घर पर ट्राय कर रहे हैं।
अगर इसमें दो अंडे, थोड़ी चीज और एक चम्मच शहद इस्तेमाल किया जाए तो यह लगभग 380 से 400 कैलोरी तक ऊर्जा दे सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें 20 ग्राम से अधिक प्रोटीन मिल सकता है।
इस रेसिपी में चीज होने के कारण फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि वजन नियंत्रित रखने वाले लोग इसे सीमित मात्रा में लें, क्योंकि इसका स्वाद इतना अलग है कि बार-बार खाने का मन कर सकता है। इस डिश में मौजूद पोषण जल्दी वजन बढ़ा सकते हैं।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…