आज 17 फरवरी, मंगलवार को साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन शनि की राशि कुंभ में होगा।
इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकेगा, जिससे आकाश में “रिंग ऑफ फायर” जैसा अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। यह ग्रहण चार घंटे से अधिक समय तक प्रभावी रहेगा और इसके साथ ही सूतक काल व धार्मिक मान्यताओं को लेकर भी लोगों में विशेष आस्था और सतर्कता देखने को मिल रही है।
आज फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। खास बात यह है कि आज भौमवती अमावस्या भी है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, तंजानिया और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अटलांटिक महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका के अन्य क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
आज के शुभ मुहूर्त और योग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या और भौमवती अमावस्या के संयोग में वीर हनुमान और मंगल देव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अमेरिका अब बढ़ते सरकारी कर्ज के…
उरई: यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने उत्तर प्रदेश से बाहर दूसरे…
कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Rebel Kid’ के नाम से भी जाना…
नलगोंडा: तेलंगाना के नलगोंडा में महिला स्कूल प्रिंसिपल की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा…
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बीजेपी…
सिडनी: विदेश में रहने के दौरान वहां के छोटे-छोटे नियमों की अनदेखी कई बार भारी…