Latest News

ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट नहाना पड़ा 1.3 लाख का! गर्म पानी से उठी भाप ने बजाया फायर अलार्म, भारतीय लड़की को लगा तगड़ा जुर्माना

सिडनी: विदेश में रहने के दौरान वहां के छोटे-छोटे नियमों की अनदेखी कई बार भारी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक भारतीय महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला का दावा है कि महज 5 मिनट गर्म पानी से नहाने के बाद उसके अपार्टमेंट का फायर अलार्म बज गया और इसके बाद उसे 1,800 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। पूरी घटना के पीछे बाथरूम में जमा हुई भाप और एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल न करना बताया गया।

नहाकर बाहर निकली तो अचानक बजने लगा फायर अलार्म

भारतीय महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई। उसके मुताबिक, वह करीब 5 मिनट तक गर्म पानी से नहाने के बाद जैसे ही बाथरूम से बाहर निकली, घर में लगा फायर अलार्म तेज आवाज के साथ बजने लगा।

शुरुआत में उसे लगा कि शायद बिल्डिंग में कोई सामान्य फायर ड्रिल चल रही है। लेकिन कुछ ही देर में बिल्डिंग मैनेजर उसके अपार्टमेंट तक पहुंच गई। तब महिला को पता चला कि मामला सामान्य ड्रिल का नहीं, बल्कि उसके बाथरूम से जुड़े अलार्म का था।

एग्जॉस्ट फैन बंद था, भाप ने कर दिया खेल

जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने नहाते समय बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया था। गर्म पानी की वजह से बाथरूम के अंदर काफी भाप जमा हो गई।

महिला के बाथरूम से बाहर निकलने और दरवाजा खोलने के बाद यह भाप बाहर की तरफ गई और पास लगे फायर अलार्म तक पहुंच गई। अलार्म सिस्टम ने भाप को धुएं के तौर पर पहचान लिया, जिसके बाद आपातकालीन अलार्म सक्रिय हो गया।

1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगने पर महिला ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद महिला काफी हैरान रह गई। उसने वीडियो में सवाल उठाया कि बाथरूम के ठीक बाहर फायर अलार्म लगाया ही क्यों गया है।

महिला का कहना था कि अगर सिर्फ 5 मिनट की गर्म पानी की भाप से अलार्म सक्रिय हो सकता है, तो अलार्म सिस्टम की संवेदनशीलता और उसकी जगह को लेकर भी सवाल उठना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी पूछे कई सवाल

महिला की ओर से साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई लोगों ने फायर अलार्म की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए और बिल्डिंग प्रबंधन से सिस्टम की जांच कराने की बात कही।

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि विदेशों में फायर अलार्म के कारण अनावश्यक रूप से आपातकालीन सेवाएं बुलाए जाने पर भारी शुल्क लग सकता है। इसलिए वहां रहने वाले लोगों के लिए स्थानीय नियमों और सुरक्षा व्यवस्था को समझना जरूरी है।

महिला की ओर से बताई गई इस पूरी घटना की जानकारी उसके आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर साझा किए गए वीडियो के आधार पर सामने आई है।

vineet verma

Recent Posts

पैसों के लिए 10वीं के दो छात्रों ने रची प्रिंसिपल की हत्या की साजिश, 27 बार चाकू घोंपा; ‘बाबू’ शब्द से खुला खौफनाक राज

नलगोंडा: तेलंगाना के नलगोंडा में महिला स्कूल प्रिंसिपल की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा…

47 seconds ago

चिराग पासवान ने कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ बयान पर जताई नाराजगी, बोले- पूरी पीढ़ी को गलत कहना सही नहीं

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बीजेपी…

9 minutes ago

सीरिया पर बम बरसाने से पहले मोसाद चीफ ने किसे किया था फोन? तुर्किये की सेना पर इजरायल क्यों हुआ सख्त, सामने आया पूरा कनेक्शन

दमिश्क: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने सीरिया के विदेश मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका में कुल हेट क्राइम घटे, फिर सिखों-हिंदुओं पर हमले क्यों बढ़ गए? FBI के आंकड़ों ने चौंकाया

न्यूयार्क: अमेरिका में 2025 के दौरान कुल हेट क्राइम के मामलों में कमी दर्ज हुई,…

1 hour ago

जलभराव से परेशान छात्रों ने रोका विधायक का काफिला, सड़क बनवाने की मांग; मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव से…

1 hour ago