Trending News

अपूर्वा मखीजा का बड़ा मूव! भारत छोड़कर न्यूयॉर्क जाएंगी ‘Rebel Kid’, पढ़ाई के बाद करेंगी D2C ब्रांड शुरू

कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Rebel Kid’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा की वजह उनकी कोई विवादित टिप्पणी नहीं, बल्कि भारत छोड़कर न्यूयॉर्क शिफ्ट होने का फैसला है।

हाल ही में अपूर्वा ‘Untriggered with AminJaz’ पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क जाने के अपने फैसले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर, रियलिटी शोज ‘Lock Upp’ और ‘The Traitors’ के साथ-साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर कीं।

कौन हैं Rebel Kid?

सोशल मीडिया की दुनिया में अपूर्वा मखीजा को ‘Rebel Kid’ के नाम से जाना जाता है। वह एक लोकप्रिय भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। अपूर्वा अपने बेबाक अंदाज, लाइफस्टाइल व्लॉग्स और सोशल मीडिया वीडियोज के लिए जानी जाती हैं।

फरवरी 2025 में अपूर्वा कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में भी नजर आई थीं। शो के दौरान की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी के बाद वह काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं।

क्यों छोड़ रही हैं Rebel Kid भारत?

हाल ही में अपूर्वा ‘Untriggered with AminJaz’ पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत छोड़ने और न्यूयॉर्क जाने के बारे में बताया।

अपूर्वा ने बताया कि, वह NYU स्टर्न में MBA करने के लिए अमेरिका जा रही हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका भारत लौटकर D2C ब्रांड शुरू करने का प्लान है।

अपूर्वा ने यह भी बताया कि अमेरिका जाने की एक वजह खुद को सोशल मीडिया और अपनी ऑनलाइन इमेज बनाए रखने के दबाव से दूर रखना है। उनका मानना है कि लगातार लोगों की नजरों में रहना और हर चीज को लेकर मिलने वाली रिएक्शन्स का सामना करना कई बार काफी भारी पड़ सकता है।

लोगों की ओपिनियन और क्रिटिसिज्म पर क्या बोलीं अपूर्वा?

पॉडकास्ट के दौरान अपूर्वा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों की नजर और उनकी आलोचना कई बार काफी भारी पड़ सकती है।

अपूर्वा ने कहा कि, वह कुछ भी करें, अच्छा या बुरा, लोगों की तरफ से उसकी आलोचना होना तय है। उन्होंने अपने सही और गलत फैसलों की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही।

अपूर्वा ने कहा कि जब भी उनसे कोई गलती हुई, उन्होंने माफी मांगी और उसकी जिम्मेदारी ली। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपने किसी भी फैसले पर पछतावा नहीं है।
बॉलीवुड में वापसी पर क्या बोलीं Rebel Kid?

पॉडकास्ट के दौरान अपूर्वा से बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत जरूर लौटेंगी, लेकिन वह खुद को बॉलीवुड में करियर बनाते हुए नहीं देखती हैं।

बता दें कि अपूर्वा ने 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कुछ अन्य वेब शोज में भी नजर आईं।

GEN-Z के बीच अपूर्वा मखीजा एक लोकप्रिय नाम हैं। उनकी लाइफस्टाइल, वीडियोज और कंटेंट को युवा दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

ऐसे में न्यूयॉर्क जाने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच मायूसी जरूर है। हालांकि, उनके फैंस को उम्मीद है कि अपूर्वा विदेश में रहने के बावजूद अपने कंटेंट के जरिए उनसे जुड़ी रहेंगी और न्यूयॉर्क से भी अपनी सोशल मीडिया जर्नी जारी रखेंगी।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

15 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

15 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

16 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

18 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

21 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

21 hours ago