Trending News

कौन है भाऊ गैंग? जिसने IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर दिनेश उर्फ गोगा की हत्या

हरियाणा में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी कानून को चुनौती दे रहे हैं। रोहतक से ताजा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आईजी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर, दिल्ली बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने दिनेश उर्फ गोगा को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बिजी रोड पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। मृतक का आपराधिक रिकार्ड भी बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर तेज रफ्तार वाहन में आए और अचानक गोलियों की बरसात कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मौके से लगभग 28-30 गोलियों के खोले बरामद हुए हैं।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसने मामले को और सनसनीखेज बना दिया। पोस्ट में ‘जय भोले’ लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश उर्फ गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर कराई गई।

पोस्ट में धमकी भरे लहजे में अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। पोस्ट में लिखा गया है, “बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं, इनका टाइम आ गया है।” इसके अलावा, कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्ट होने का आरोप भी लगाया गया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि, “हम देश के कानून और ईमानदार खाकी का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों के कारण आज यह दिन देखना पड़ रहा है।”

भाऊ गैंग: दिल्ली का खतरनाक आपराधिक गिरोह और सोशल मीडिया धमकियाँ

भाऊ गैंग एक खतरनाक आपराधिक गिरोह है, जिसे दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ चलाता है। यह गिरोह अपनी आपराधिक गतिविधियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और उसका गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जानी दुश्मन माने जाते हैं, और दोनों गैंग्स के बीच अक्सर गैंगवार की खबरें सामने आती रही हैं।

इससे पहले, भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस गिरोह ने खुलेआम इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।

इसके अलावा, सौरभ जोशी को भी पहले धमकी मिल चुकी है। नवंबर 2024 में एक पत्र के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें यह दावा किया गया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। पत्र में दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और चेतावनी दी गई थी कि अगर पांच दिन के भीतर यह राशि नहीं दी गई, तो सौरभ जोशी और उसके परिवार के लोगों को मार दिया जाएगा।

news desk

Recent Posts

फलाहारी महाराज के आरोपों पर भड़की विराट कोहली की टीम, कहा—”सिर्फ गहरी आस्था के कारण महाराज जी से मिलते हैं विराट”

मथुरा के वृंदावन स्थित 'गुरु कृपा कुंज' अपार्टमेंट में 25 सितंबर 2026 को संत प्रेमानंद…

20 minutes ago

Purvanchal Expressway Accident: लखनऊ से देवरिया जा रहे थे 6 टेनिस खिलाड़ी, रास्ते में आई झपकी और चली गई 3 की जान

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे…

22 minutes ago

SIR Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग और…

33 minutes ago

…कुछ इस तरह रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में…

48 minutes ago

UP Politics: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से योगी ने बताया 2027 का संकेत, बोले- ‘लड़ाई फिर….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ और CEC विवाद के बीच दिल्ली में सियासत हाई: खड़गे के लंच पर टिकीं निगाहें, क्या तय होगी किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा?

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सरगर्मी अपने चरम पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त…

1 hour ago