फिल्म 'गबरू' की रिलीज फिर टली
बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल के फैंस के लिए एक खबर सामने आई है। साल 2026 की शुरुआत ‘बॉर्डर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से करने के बाद, उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ का बेसब्री से इंतजार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।
‘गबरू’ पहले मार्च में आने वाली थी, जिसे रिशेड्यूल कर 8 मई किया गया था। लेकिन अब मई का प्लान भी कैंसिल हो गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज बताया जा रहा है। इस फिल्म की वजह से पूरे बॉलीवुड का रिलीज कैलेंडर हिल गया है। थिएटर और स्क्रीन्स की सही प्लानिंग के लिए मेकर्स ने फिलहाल ‘गबरू’ को होल्ड पर डाल दिया है ताकि फिल्म को क्लैश का नुकसान न उठाना पड़े।
सनी देओल इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सीरियस हैं क्योंकि उन्हें अपना रोल बेहद पसंद आया है। फिलहाल फिल्म का ‘फर्स्ट कट’ तैयार हो रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म अब जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है। अगले महीने सनी देयोल खुद मेकर्स के साथ बैठकर फाइनल डेट लॉक करेंगे।
इस फिल्म को लेकर जो सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है सलमान खान की मौजूदगी। फिल्म में भाईजान का एक ‘पावर-पैक’ कैमियो होने वाला है। खबरें हैं कि सलमान ने फिल्म के लिए तीन जबरदस्त सीन और एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग पूरी कर ली है। लंबे समय बाद पर्दे पर सनी और सलमान की जोड़ी देखना दर्शकों के लिए किसी ब्लॉकबस्टर ट्रीट से कम नहीं होगा।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…
न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मंच से चीन…
लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…