Entertainment

बिना स्क्रीन पर आए ऑस्कर की रेस में! ‘Project Hail Mary’ के ‘रॉकी’ ने हॉलीवुड में मचाई खलबली

क्या कोई कलाकार बिना पर्दे पर दिखे दुनिया के सबसे बड़े एक्टिंग अवॉर्ड ‘ऑस्कर’ को जीत सकता है? सुनने में यह नामुमकिन लगता है, लेकिन हॉलीवुड की लेटेस्ट साइंस-फिक्शन फिल्म ‘Project Hail Mary’ ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। फिल्म में ‘रॉकी’ नाम के एलियन को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले मशहूर कठपुतली कलाकार जेम्स ऑर्टीज़ (James Ortiz) अब ऑस्कर की ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ कैटेगरी के लिए एलिजिबल हो गए हैं।

कौन है ‘रॉकी’ और क्यों हो रही है इतनी चर्चा?


‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ में हॉलीवुड सुपरस्टार रायन गॉसलिंग एक मिशन पर हैं, जहां उनकी मुलाकात ‘रॉकी’ नाम के एक अजीबोगरीब एलियन से होती है। रॉकी न तो इंसान जैसा दिखता है और न ही बोल सकता है, वह सिर्फ धुन और आवाजें निकालता है।

लेकिन जेम्स ऑर्टीज़ ने अपनी कठपुतली कला और आवाज के जादू से इस पत्थर जैसे दिखने वाले जीव में ऐसे प्राण फूंके हैं कि दर्शक उसके इमोशंस के दीवाने हो गए हैं।

हॉलीवुड में इस समय यह सबसे बड़ी बहस का विषय बना हुआ है कि क्या सिर्फ स्क्रीन पर चेहरा दिखाना ही ‘एक्टिंग’ है लेकिन जेम्स ने साबित कर दिया है कि एक बेजान पुतले के जरिए भी दर्शकों का दिल जीता जा सकता है।

किन-किन अवॉर्ड्स की रेस में हैं जेम्स?


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेम्स ऑर्टीज़ की परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि उन्हें कई बड़े अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिल रही है:

Oscars 2026: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की श्रेणी के लिए योग्यता।

SAG-AFTRA: एक्टर्स की इस बड़ी संस्था ने भी जेम्स को एक्टिंग अवॉर्ड्स के लिए योग्य माना है।

BAFTA & Critics Choice: इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की रेस में भी उनका नाम शामिल है।

जेम्स ऑर्टीज़ ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया की “कठपुतली कला सिर्फ एक तकनीक नहीं है। मेरे लिए यह किरदार के दिल को समझने और उसके इमोशंस को लोगों तक पहुंचाने का जरिया है।”

1995 के बाद फिर लौटेगा ‘स्पेशल अचीवमेंट’?


एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) के इतिहास में 1972 में ‘स्पेशल अचीवमेंट’ कैटेगरी शुरू की गई थी, जो आखिरी बार 1995 में फिल्म ‘Toy Story’ और ‘Aliens’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए दी गई थी। जेम्स ऑर्टीज़ के काम ने एकेडमी को मजबूर कर दिया है कि वे एक्टिंग और तकनीकी कला के बीच के इस मेल को फिर से सम्मानित करें।

सोशल मीडिया पर छाया ‘रॉकी’ का जादू


फिल्म की रिलीज के बाद से ही ‘रॉकी’ का किरदार एक पॉप-कल्चर आइकन बन चुका है। लोग उसकी लाइन्स और तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स पहन रहे हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ऑस्कर की ज्यूरी एक ऐसे कलाकार को ‘बेस्ट एक्टर’ का खिताब देगी, जिसका चेहरा फिल्म में एक बार भी नजर नहीं आया।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

3 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

9 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

10 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

10 hours ago