Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट का असर: पावर पेट्रोल ₹2 तक महंगा, प्रीमियम फ्यूल पर बढ़ेगा बोझ
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट का असर: पावर पेट्रोल ₹2 तक महंगा, प्रीमियम फ्यूल पर बढ़ेगा बोझ
Trending Newsबाजार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट का असर: पावर पेट्रोल ₹2 तक महंगा, प्रीमियम फ्यूल पर बढ़ेगा बोझ

news desk
Last updated: March 20, 2026 4:18 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब इसका असर भारत पर भी दिखने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते संकट की आंच भारत तक पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल जैसे पावर और स्पीड की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। देश की बड़ी तेल कंपनियों जैसे HPCL ने अपने प्रीमियम पेट्रोल जिसे ‘Power’ या ‘XP95’ भी कहा जाता है,उनकी कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है।

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां चलाने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि ये वाहन मुख्य रूप से प्रीमियम फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं।

गौरतलब है कि आम जनता पहले से ही एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, और अब पेट्रोल महंगा होने से आम लोगों की चिंता और बढ़ सकती है।

हालांकि, फिलहाल यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रीमियम फ्यूल तक सीमित रहने की संभावना है, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों पर कंपनियां अभी राहत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

20 मार्च 2026 से देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ‘स्पीड’ और ‘पावर’ जैसे प्रीमियम फ्यूल के दाम ₹2.09 प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। पहले इनकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर ₹113.77 प्रति लीटर हो गई है।

इसके अलावा Indian Oil Corporation (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत में भी भारी इजाफा किया है। इसकी कीमत ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर ₹109.59 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी के बाद Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) का स्पीड पेट्रोल, Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) का पावर पेट्रोल और Indian Oil Corporation (IOCL) का XP95 जैसे प्रीमियम वैरिएंट महंगे हो गए हैं। HPCL ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में करीब ₹2 प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी की है।

हालांकि, आम पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और कंपनियां लागत का बोझ खुद वहन कर रही हैं।

क्यों बढ़े दाम?

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेज उछाल के कारण हुई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

इसका सीधा असर प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है, जिन्हें अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। हालांकि, आम पेट्रोल उपयोग करने वालों को फिलहाल राहत बनी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के रेट (Petrol Price Today)

दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल ₹94.77 के भाव पर मिल रहा है
मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है
कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 प्रति लीटर पर स्थिर है
चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.84 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: crude oil price hike, fuel price increase, Middle East impact, premium petrol India, XP95 कीमत, इंडस्ट्रियल डीजल रेट, प्रीमियम पेट्रोल कीमत, भारत में पेट्रोल महंगा, स्पीड पेट्रोल रेट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Dramatic visualization of Alibaba's ROME AI agent ALERT: अलीबाबा का AI एजेंट हुआ ‘बेकाबू’ ? अमीर बनने के लिए खुद ही शुरू कर दी क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग
Next Article सेमाग्लूटाइड पेटेंट समाप्त वजन घटाने की दवाएं होंगी 50% तक सस्ती! भारत में सेमाग्लूटाइड पेटेंट समाप्त, ओजेम्पिक के जेनेरिक वर्जन का रास्ता साफ

फीचर

View More

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग…

By news desk 4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

पश्चिम एशिया संकट: ईरान की 7 शर्तों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक छोटा किया वीकेंड, क्या अमेरिका करने वाला है बड़ा सैन्य हमला?

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच कूटनीति और सैन्य तनाव एक साथ बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान…

5 Min Read
EntertainmentTrending News

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जिया शंकर इन दिनों इंटरनेट…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर 2026 को हुए मतदान के…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

महज 8.65mm की स्लिम बॉडी में छिपा है 10,000mAh का ‘ब्रह्मास्त्र’—देखिए शाओमी का नया स्मार्टफोन!

जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ शाओमी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?