Trending News

तुम अभी 17 साल की हो…मेरी सेवा करो…और फिर इस बाबा ने जमकर किया यौन शोषण…आरोप ऐसे कि…

मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि एक नाबालिग लड़की ने उन पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की का कहना है कि कथावाचक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि श्रवण दास ने उसे अपनी सेवा करने के लिए कहा और उम्र कम होने का हवाला देते हुए मानसिक दबाव भी डाला। इसके बाद लड़की ने अपने ऊपर हुए अत्याचार के सिलसिले में महिला थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथावाचक अब मामले को दबाने के प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लहेरियासराय थानाक्षेत्र की पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि तीन जून 2023 को एक कथा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक ने उनसे संपर्क किया और उनकी मां से मोबाइल नंबर प्राप्त किया। इसके बाद कथावाचक समय-समय पर उनसे मिलने लगे।

पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी 2024 को कथावाचक उनके घर आए और रूम लिया। 12 मार्च 2024 को घर पर किसी को न देखकर उन्होंने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उनका शोषण लगातार जारी रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर कथावाचक ने धमकी देकर जबरन गर्भपात करवाया।

प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने इस मामले पर मीडिया को बताया है कि उनको आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और किशोरी से इस पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है।

news desk

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: मालदा हिंसा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मालदा/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मालदा में…

23 seconds ago

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा…

58 minutes ago

महिला आरक्षण बिल में संशोधन: 816 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने वाला एक बड़ा कदम उठाते…

1 hour ago

ट्रंप का ‘क्लीनअप ऑपरेशन’: FBI डायरेक्टर और आर्मी सेक्रेटरी समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिरनी तय!

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है।…

2 hours ago

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

4 hours ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

14 hours ago