Trending News

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, पासपोर्ट भी किया सस्पेंड

गोवा क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा और इसके लिए औपचारिक तैयारी चल रही है। इसके साथ ही दोनों के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी। हादसा 6 दिसंबर की रात हुआ था। घटना के तुरंत बाद दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे, जिसके बाद उनके फरार होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने इंटरपोल के सहयोग से दोनों तक पहुंच बनाई और उन्हें फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया गया। माना जा रहा है कि दोनों को गुरुवार शाम तक भारत लाया जा सकता है।

आग कैसे लगी? क्या था पूरा घटनाक्रम

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग रात करीब 12 बजे लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग अचानक लगी और बहुत तेजी से फैल गई।

धुआँ फैलने से लोगों का दम घुटने लगा

कई लोग ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए

बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं मिला

नाइट क्लब संकरी गलियों में बना था, जिसके कारण फायर ब्रिगेड घटनास्थल तक समय पर पहुंच नहीं पाई।

पानी के टैंकरों को 400 मीटर दूर रुकना पड़ा, जिससे आग को काबू करने में बेहद देरी हुई।

मृतकों की पहचान पूरी

सरकार ने बताया था कि सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है

उत्तराखंड: 5

नेपाल: 4

झारखंड: 3

असम: 3

महाराष्ट्र: 2

उत्तर प्रदेश: 2

पश्चिम बंगाल: 1

दिल्ली: 4 (एक ही परिवार के 3 सदस्य)

कर्नाटक: 1 पर्यटक

4 लोग गिरफ्तार, मालिकों पर FIR

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाइट क्लब की मैनेजमेंट टीम के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

इनमें शामिल हैं

चीफ जनरल मैनेजर

जनरल मैनेजर

बार मैनेजर

गेट मैनेजर

इसके अलावा, क्लब के मालिकों और इवेंट आयोजकों पर भी FIR दर्ज कर ली गई है।

तीन सरकारी अधिकारी निलंबित

सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया है जिन्होंने 2023 में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के बावजूद क्लब को संचालन की अनुमति दी थी। अब सरकार ने इस घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष समिति गठित की है, जो एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेगी।

news desk

Recent Posts

तीस्ता से गंगा तक… बांग्लादेश के बदले तेवर, क्या भारत पर बढ़ रहा है कूटनीतिक दबाव?

हाल ही में जुलाई 2026 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विदेश नीति और दक्षिण…

5 hours ago

कावड़ियों के डीजे वीवाद को लेकर कोतवाल ने कहा- “मैं देता हूँ इस्तीफा!” ADM ने क्यों मांगी माफी ?

यूपी के कन्नौज में शुक्रवार, 21 अगस्त की देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और…

9 hours ago

8 साल बाद मेजर इकबाल ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।…

10 hours ago

बारिश में हर बुखार वायरल नहीं! ऐसे पहचानें डेंगू, मलेरिया या वायरल फीवर, डॉक्टर ने बताया कब कराएं जांच

गुरुग्राम: मानसून के मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ जाते…

23 hours ago

‘3 इडियट्स’ के ‘अब्बा’ को इस हाल में देख भावुक हुए फैंस, डंडे के सहारे चलते दिखे परीक्षित साहनी; बोले- वक्त सचमुच बदल गया

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परीक्षित साहनी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

24 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल की वकालत जरूरी, नए अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा की प्रवेश स्तरीय परीक्षा में शामिल होने के…

24 hours ago