Trending News

पश्चिम बंगाल: मालदा हिंसा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मालदा/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मालदा में हुई हालिया हिंसा के कथित मास्टरमाइंड, वकील मोफक्करुल इस्लाम को सीआईडी (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से हुई है।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय मीडिया के दावों के मुताबिक, मोफक्करुल इस्लाम उस समय सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा जब वह राज्य से बाहर फरार होने की योजना बना रहा था।

पुलिस और सीआईडी की टीमें लंबे समय से हिंसा भड़काने के संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं। हालांकि, इस गिरफ्तारी को लेकर अभी तक पश्चिम बंगाल पुलिस या सीआईडी की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।

मालदा हिंसा: CJI जस्टिस सूर्यकांत सख्त, चुनाव आयोग को अधिकारियों की सुरक्षा के निर्देश; मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार
कोलकाता/मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा (कालियाचक) में वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े संवैधानिक संकट में बदल गया है।

इस मामले में सीआईडी (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंसा के कथित मास्टरमाइंड वकील मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह राज्य से बाहर भागने की फिराक में था।

7 न्यायिक अधिकारियों को बनाया गया था बंधक

मालदा के कालियाचक में स्थिति तब बेकाबू हो गई जब वोटर लिस्ट में विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने 7 न्यायिक अधिकारियों (Judicial Officers) को बंधक बना लिया। इस घटना ने न्यायपालिका और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद दिल्ली तक हलचल तेज हो गई।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

10 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

10 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

10 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

15 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

15 hours ago