शिवम दुबे प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ: IND vs SA चौथे टी-20 मुकाबले से पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने टीम की तैयारियों, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन प्रेस हाउस के सवाल का जवाब देते हुए शिवम दुबे ने शुभमन गिल के हालिया डाउन परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल एक बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं और हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। शिवम ने साफ कहा कि किसी एक फेज के आधार पर किसी खिलाड़ी को जज करना सही नहीं है, क्योंकि गिल का ओवरऑल एवरेज और योगदान काफी मजबूत रहा है।
वहीं 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप की टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवम दुबे ने संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में उन्हें किसी तरह की कमी नजर नहीं आती और टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम में बदलाव को लेकर अंतिम फैसला कोच और चयनकर्ताओं के हाथ में होता है।
शिवम दुबे के बयान से साफ संकेत मिला कि टीम इंडिया फिलहाल किसी दबाव में नहीं है और खिलाड़ियों को पूरा भरोसा दिया जा रहा है। चौथे टी-20 मुकाबले से पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय टीम के आत्मविश्वास और एकजुटता को दिखाती है।
विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…
लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…
सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…
धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…
लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…