Trending News

दिल्ली में शिमला जैसी ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर खतरनाक ठंड पड़ने लगी है और राजधानी में इस समय शिमला जैसा अहसास हो रहा है।घने कोहरे और शीतलहर के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जबकि कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई है। 25 से 27 दिसंबर के बीच पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में, 26 और 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा 22, 26 और 27 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही दिल्ली में 23 और 24 दिसंबर को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि हवाओं के कारण विजिबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है और वायु प्रदूषण के स्तर यानी एक्यूआई में भी कमी आ सकती है।

AQI श्रेणियां इस प्रकार हैं: 0–50 अच्छी, 51–100 संतोषजनक, 101–200 मध्यम, 201–300 खराब, 301–400 बेहद खराब और 401–500 गंभीर। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वास रोगियों को बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी कम दृश्यता को देखते हुए यात्रियों से उड़ान स्थिति जांचने की अपील की है।

news desk

Recent Posts

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

24 minutes ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

10 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

13 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

15 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

15 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

16 hours ago