Trending News

योगी सरकार का बड़ा दिन आज, विधानसभा में पेश होगा हजारों करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह बजट दोपहर 12:20 बजे सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे। अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अनुपूरक बजट को काफी अहम माना जा रहा है।

अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन की कार्यवाही में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बजट को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में पहुंच सकते हैं।

बजट से पहले आज सुबह कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 9:30 बजे होगी, जिसमें अनुपूरक बजट के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस बार अनुपूरक बजट का आकार 25 से 30 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। बजट में जल जीवन मिशन, एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे समेत बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किए जाने की संभावना है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रफ्तार देने के लिहाज से यह अनुपूरक बजट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

12 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

12 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

13 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

15 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

17 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

18 hours ago