Trending News

स्टाइल जो हो एलिगेंट! सर्दियों में शॉल पहनने के क्लासी तरीके, सिंपल नहीं, स्पेशल बनें !

सर्दियों का मौसम आते ही फैशन में एक अलग ही नज़ाकत घुल जाती है। ठंडी हवा, हल्की धूप और लेयर्ड आउटफिट्स। इस पूरे सीज़न में अगर कोई एक चीज़ लुक को ज़्यादा क्लासी और एलिगेंट बना सकती है, तो वो है खूबसूरती से स्टाइल की गई शॉल। शॉल सिर्फ गर्माहट का ज़रिया नहीं, बल्कि ऐसा फैशन एलिमेंट है जो किसी भी पहनावे में ग्रेसफुल चार्म जोड़ देता है। सही ड्रेपिंग के साथ यह आपके लुक को एनहान्स करते हुए को सॉफ्ट, रॉयल और बेहद रिफाइंड बना सकती है।

अगर बात किसी ऑफिस पार्टी, फॉर्मल गेदरिंग या स्टाइलिश ब्रंच की हो, तो शॉल को एक कंधे पर रखकर कमर पर बेल्ट के साथ स्टाइल करना एक मॉडर्न येत एलिगेंट ऑप्शन है। यह तरीका आउटफिट को स्ट्रक्चर देता है और आपकी पर्सनैलिटी में कॉन्फिडेंस का टच जोड़ता है। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लुक में भी क्लासी प्रजेंस चाहती हैं।

साड़ी के साथ शॉल की स्टाइलिंग सर्दियों में सबसे ज़्यादा अट्रैक्टिव लगती है। शॉल को पल्लू की तरह कंधे पर रखते हुए हल्के हाथों से आगे थामना एक बेहद सॉफ्ट और रॉयल अंदाज़ है। खासतौर पर एम्ब्रॉयडरी या रिच फैब्रिक वाली शॉल इस ड्रेप में साड़ी के एलिगेंस को कई गुना बढ़ा देती है।

जैकेट के ऊपर शॉल लेना उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो लेयर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। यह स्टाइल ना सिर्फ ठंड से बचाता है, बल्कि पूरे लुक में एक लक्ज़री फिनिश भी जोड़ता है। लंबी और फ्लोइंग शॉल इस अंदाज़ में एफर्टलेस ब्यूटी ऐड करती हैं।

अगर किसी खास शाम या पार्टी में सिल्क साड़ी या फेस्टिव आउटफिट पहना है, तो शॉल को बस कंधों पर ओपन छोड़ देना ही काफी है। यह ड्रेपिंग बहुत ज़्यादा कोशिश किए बिना भी एक शानदार औरा क्रिएट करती है, खासकर तब जब रंगों में हल्का सा तालमेल हो।

डेली लुक के लिए गर्दन पर हल्के से लपेटी गई शॉल एक हल्का लेकिन जानदार फैशन सेंस देती है। यह स्टाइल आरामदायक भी है और देखने में बेहद सलीकेदार लगता है, चाहे कॉलेज जाना हो या कैज़ुअल आउटिंग।

एक कंधे पर पूरी तरह फैली शॉल और दूसरा सिरा पीछे की ओर छोड़ना खास मौकों के लिए हमेशा हिट रहता है। यह अंदाज़ पारंपरिक होते हुए भी बेहद क्लासी दिखाई देता है।

कुल मिलाकर, शॉल सर्दियों का वो फैशन स्टेटमेंट है जो बिना कुछ एक्स्ट्रा किए आपके लुक को क्रिएटिव और ब्यूटीफुल बना देता है। बस ज़रूरत है सही अंदाज़ और स्टाइल की थोड़ी सी समझ ,बस इस तरह आपका विंटर लुक अपने आप बोल उठेगा।

news desk

Recent Posts

RBI का बड़ा फैसला: महंगा होगा होम-कार लोन, लेकिन FD वालों की बढ़ सकती है कमाई; जानें रेपो रेट बढ़ने का पूरा असर

मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब चार साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी की…

3 minutes ago

कलियुग दिवस 2026: 8 अक्टूबर को याद की जाएगी वो घटना, जब श्रीकृष्ण ने छोड़ा था शरीर; इसी के साथ शुरू हुआ था कलियुग

मथुरा: सनातन धर्म की मान्यताओं में चार युगों का वर्णन मिलता है—सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग…

4 minutes ago

जंतर-मंतर पर बड़ा सियासी हंगामा: सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी , राहुल-प्रियंका समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रामक रुख जारी है। आज…

5 hours ago

दिल्ली में सियासी संग्राम: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘100 FIR भी मेरे लिए मेडल जैसी!

चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…

6 hours ago

बिना नेटवर्क के भी होगी बात! कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, जानिए खासियतें

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए Infinix ने अपना नया मॉडल भारत में…

6 hours ago

यूपी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका! बागी हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

क्या उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे मजबूत किले में बड़ी दरार…

8 hours ago