लखनऊ . 7वें एआईबीओसीओए इंटर रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के नाइट फाइनल मुकाबले में लखनऊ मेट्रो चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या अवेंजर्स को 21 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो शशांक रहे, जिन्हें उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ मेट्रो चैंपियन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शशांक ने सिर्फ 41 गेंदों पर 57 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शारिक हुसैन ने 37 रन, राहुल कन्नौजिया ने 27 रन और विकास कुमार ने 17 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या अवेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और मैच 21 रन से हार गई। अयोध्या की ओर से सलामी बल्लेबाज विवेक वर्मा ने 44 रन और सुमित वर्मा ने 43 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
गेंदबाजी में लखनऊ मेट्रो चैंपियन के पवन चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए।
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शशांक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं अम्बेडकर वॉरियर्स के सत्यवीर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अयोध्या अवेंजर्स के खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती हलचल के बीच भारत में रसोई गैस की…
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर…
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में…
सुप्रीम कोर्ट ने एक गेम-चेंजिंग फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को कड़ी फटकार और निर्देश…
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद यूरोप की राजनीति में भी…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज Rinku…