Trending News

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, वाराणसी जा रही एंबुलेंस के पलटने से मरीज समेत 3 की मौके पर हुई मौत

सीतापुर: लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, एम्बुलेंस उत्तराखंड से वाराणसी जा रही थी जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज सहित अन्य लोग सवार थे. घटना सुबह लगभग आठ बजे अटरिया थाना क्षेत्र के पास एक पुलिया के पास हुई. बताया जा रहा है कि ड्राइविंग के दौरान चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे जाकर एक पेड़ से टकराया और पलट गया.

मौके पर ही हो गई मौत

हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच

वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलते ही अटरिया पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी जा सके. पुलिस ने यह भी बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी में वाहन की गति और सड़क की स्थिति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

7 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

11 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

11 hours ago