Trending News

फतेहपुर में राहुल गांधी की हुई हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात. राहुल गांधी ने कहा – ‘परिवार को मिले न्याय’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को दिलासा दी और उनके साथ हुए अन्याय पर गहरी चिंता जताई.

राहुल गांधी ने क्या कहा ?

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ‘हरिओम के परिवार को न सिर्फ दुख झेलना पड़ा, बल्कि उन्हें डराने-धमकाने का भी सामना करना पड़ रहा है’. राहुल गांधी ने कहा, ‘परिवार ने कोई अपराध नहीं किया, उनके साथ अपराध हुआ है. फिर भी उन्हें अपराधी की तरह ट्रीट किया जा रहा है. उनकी बेटी को ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाना है, लेकिन उन्हें घर से निकलने नहीं दिया जा रहा. यह अन्याय है’. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से अपील की, कि परिवार को तुरंत न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए’. उन्होंने यह भी कहा कि दलित समुदाय के खिलाफ पूरे देश में अत्याचार बढ़ रहे हैं, और इस मामले में सरकार को पीड़ितों के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए, न कि अपराधियों को बचाने की कोशिश.

मुलाकात से पहले विवाद

राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह कानपुर पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर आए. लेकिन शुरुआत में प्रशासन ने उनके काफिले को रोक दिया, क्योंकि पहले ख़बर आई की पीड़ित परिवार ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था. परिवार का कहना था कि वो सरकार से मिली मदद से संतुष्ट हैं और किसी भी तरह की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते.

हालांकि, बाद में राहुल गांधी की पीड़ित परिवार से मुलाकात हुई. जिसके बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि ‘ आज हमारे यहां राहुल गांधी आए थे. राहुल गांधी जी से मिलकर बहुत खुशी हुई. वे हमारे लिए मसीहा हैं. हम चाहते हैं कि वे हमें न्याय दिलाएं’.

इस दौरान प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव भी देखा गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर मुलाकात में बाधा डालने का आरोप लगाया और नारेबाजी की. इस मामले में एक आरोपी का एनकाउंटर हो चुका है. और कई मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

8 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

8 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

8 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

8 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

8 hours ago