महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग पर एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बेटी के सुनहरे भविष्य और एमबीए (MBA) में एडमिशन की खुशियां मनाकर घर लौट रहे एक ही परिवार के सदस्यों समेत 6 लोगों की कार और ट्रक की भीषण टक्कर में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा वर्धा जिले की सीमा में हुआ, जहाँ टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग इतनी भयावह थी कि कार सवारों और ट्रक कर्मियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में जुड़वां बहनों में से एक बहन, उसके माता-पिता, कार ड्राइवर और ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर की जान चली गई।
वर्धा के सालोड गाँव के रहने वाले राजेश टिपले अपनी जुड़वां बेटियों से बेइंतहा प्यार करते थे। हाल ही में उनकी एक बेटी का पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में एमबीए में दाखिला हुआ था। पूरे परिवार के लिए यह जश्न का मौका था:
पुलिस के मुताबिक, समृद्धि हाईवे पर इथेनॉल (Ethanol) से भरा एक ट्रक पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़ा था, जिसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुँची। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएँ का गुबार छा गया। आग पर काबू पाने के बाद, कार को कटर से काटकर उसमें से बुरी तरह झुलसे शवों को बाहर निकाला गया।
इस भयावह दुर्घटना ने सालोड गाँव में मातम पसार दिया है। जिस घर में बेटी के एडमिशन की बधाइयाँ बज रही थीं, वहाँ अब सन्नाटा और चीख-पुकार मची है।
मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…
मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…
मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…
जयपुर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाने वाली गोगा नवमी इस साल 5…
नई दिल्ली: आज के दौर में 40 की उम्र को कई बार 'न्यू 60' कहा…
नई दिल्ली: आजकल एवोकाडो फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग लोगों की डाइट का हिस्सा…