Trending News

UP-बिहार से लेकर पहाड़ों तक मूसलाधार आफत! 15 राज्यों में अलर्ट जारी, जम्मू-कश्मीर में 13 की मौत

गर्मी से राहत बनकर आया मॉनसून अब देश के कई राज्यों के लिए आफत का कारण बनता जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कम से कम 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कहीं सड़कें धंस रही हैं, तो कहीं पहाड़ों से चट्टानें खिसक रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का यह रौद्र रूप जारी रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर में 13 जानें गईं, उत्तराखंड में सड़कें ठप

पहाड़ी राज्यों से आ रही खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। जम्मू, श्रीनगर, किश्तवाड़ और बारामूला समेत राज्य के करीब 17 जिलों में आगामी 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उधर, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। हरिद्वार में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 84 से ज्यादा प्रमुख सड़कें भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा में भी मौसम का मिजाज काफी सख्त बना हुआ है।

25 जुलाई तक राहत के आसार नहीं

मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या और मिर्जापुर जैसे पूर्वी जिलों से लेकर मेरठ, आगरा और मथुरा जैसे पश्चिमी हिस्सों तक दिनभर रुक-रुककर और तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यह सिलसिला 25 जुलाई तक बना रहेगा। और पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 24 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन की अपील

इसके अलावा दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, मेघालय, त्रिपुरा) में भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नदी-नालों के पास जाने से बचने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

news desk

Recent Posts

लखनऊ से नेपाल बॉर्डर और फिर नागपुर तक, 11 दिन कैसे पुलिस को चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की…

9 hours ago

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार…

13 hours ago

SCO Summit: एक ही मेज पर बैठे राजनाथ सिंह और इशाक डार, भारत ने मंच से दिया सख्त संदेश

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'…

14 hours ago

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

15 hours ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

15 hours ago