Trending News

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और उसके एडिटर-इन-चीफ Arnab Goswami के खिलाफ Bombay High Court में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में अनिल अंबानी ने आरोप लगाया है कि रिपब्लिक टीवी पर प्रसारित की गई रिपोर्टों में उनकी वित्तीय गतिविधियों को जिस तरह दिखाया गया, उससे उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर और अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनका कहना है कि चैनल की रिपोर्टिंग तथ्यों से परे जाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली है, इसलिए अदालत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

इस मामले में दायर याचिका में ARG Outlier Media Pvt Ltd, जो रिपब्लिक टीवी की मूल कंपनी है, को प्रमुख पक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अर्नब गोस्वामी और कुछ अज्ञात पक्षों को भी प्रतिवादी बनाया गया है, जिन्हें कानूनी भाषा में जॉन डो पार्टीज़ कहा जाता है।

अनिल अंबानी की ओर से अदालत से अंतरिम राहत के तौर पर अस्थायी निषेधाज्ञा यानी टेम्परेरी इंजंक्शन की मांग की गई है। इसके तहत अनुरोध किया गया है कि संबंधित पक्षों को आगे ऐसी सामग्री प्रसारित करने, प्रकाशित करने या साझा करने से रोका जाए, जिससे उनकी साख प्रभावित हो।

मामले की सुनवाई जस्टिस मिलिंद जाधव की अदालत में 1 अप्रैल को होने की संभावना है। इस सुनवाई में अदालत यह तय कर सकती है कि रिपब्लिक टीवी और अन्य प्रतिवादी पक्षों पर अंतरिम रोक लगाई जाए या नहीं।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें मीडिया रिपोर्टिंग, सार्वजनिक व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे संवेदनशील कानूनी पहलू जुड़े हुए हैं। अब सभी की नजरें 1 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत शुरुआती स्तर पर महत्वपूर्ण आदेश दे सकती है।

IpressHouse

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

3 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

3 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

3 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

4 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

4 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago