Trending News

रेखा आर्य के पति का विवादित बयान: ‘बिहार में 20–25 हजार में लड़कियां’, मचा बवाल, देखें-वीडियो

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक विवादित बयान सामने आया। इस बयान के बाद न सिर्फ बीजेपी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि प्रदेश का सियासी पारा भी अचानक चढ़ गया है।

गिरधारी लाल साहू का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है।

दरअसल, गिरधारी लाल साहू एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा,“बीजेपी का एक सिस्टम है, संगठन सर्वोपरि है। लेकिन मैं निवेदन करूंगा कि राहुल जैसे पांच लड़के हैं अशोक, जलाल, नदीम तुम क्यों मरते हो बेटा, तुम तो नौजवान हो, तुम्हारी शादी भी नहीं हुई है।”

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे? यहां तो हमारे तीन-चार बच्चे हो जाते हैं। लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आएंगे, बिहार में 20–25 हजार रुपये में मिल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि “तुम मेरे साथ चलो, हम तुम्हारी शादी कराते हैं।”

इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भारी विरोध देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है।

विवाद बढ़ने के बाद गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और उनके कहने का आशय गलत तरीके से दिखाया गया है।

फिलहाल, इस बयान को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में घमासान मचा हुआ है और विपक्ष लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है।

news desk

Recent Posts

अप्रैल में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानिए कौन-सा फोन ला रहा है क्या खास

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…

3 hours ago

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

13 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

14 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

18 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

19 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

21 hours ago