Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बंगाल में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग; तमिलनाडु में भी बंपर मतदान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > सियासी > बंगाल में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग; तमिलनाडु में भी बंपर मतदान
सियासी

बंगाल में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग; तमिलनाडु में भी बंपर मतदान

news desk
Last updated: April 23, 2026 11:32 pm
news desk
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। कड़ी गर्मी और छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बावजूद दोनों राज्यों में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता दिखा।

Contents
जिलों में कैसी रही वोटिंग?कितनी सीटों पर मतदान और कितने उम्मीदवार?हिंसा के बीच भी जारी रहा मतदानकब आएंगे नतीजे?

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

जिलों में कैसी रही वोटिंग?

पश्चिम बंगाल : राज्य के अलग-अलग जिलों में वोटिंग का प्रतिशत अलग-अलग रहा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मतदान 60% के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया गया। मालदा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम और पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुरा, बीरभूम और कूचबिहार जैसे जिलों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक मालदा में 58.45%, मुर्शिदाबाद में 62.71%, पश्चिम वर्धमान में 60.37%, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77%, पूर्वी मेदिनीपुर में 62.90%, पुरुलिया में 59.83%, उत्तरी दिनाजपुर में 60%, झारग्राम में 65.31%, कैलिम्पोंग में 59.52%, अलीपुरद्वार में 60.03%, बांकुरा में 64.58%, बीरभूम में 63.93%, कूचबिहार में 60.75%, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05%, दार्जिलिंग में 59.81% और जलपाईगुड़ी में 60.84 फीसदी वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु : तमिलनाडु में भी कई जिलों में अच्छा मतदान देखने को मिला। इरोड, करूर, डिंडिगुल, धर्मपुरी और कोयंबटूर जैसे इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत 55% से 60% के बीच रहा, जबकि कुछ शहरी इलाकों में यह थोड़ा कम भी दर्ज किया गया। अगर तमिलनाडु की बात करें तो इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98%, कन्याकुमारी में 50.35%, करूर में 60.77%, कृष्णागिरी में 56.21%, मदुरै में 54.75%, मईलादुथुरई में 53.59%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, चेन्नई में 54.58%,कोयंबटूर में58.24%, कुड्डालोर में 55.13%, धर्मपुरी में 59.02%, डिंडिगुल में 59.79% फीसदी वोटिंग हुई है।

कितनी सीटों पर मतदान और कितने उम्मीदवार?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला करने के लिए करीब 3.60 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं।

राजनीतिक लिहाज से यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वे इलाके शामिल हैं जहां चुनावी मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प और कड़ा माना जाता है।

हिंसा के बीच भी जारी रहा मतदान

कुछ स्थानों से झड़प और तनाव की खबरें जरूर सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया रुकी नहीं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की कोशिश की।

कब आएंगे नतीजे?

दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अप्रैल में ही ‘जून जैसी’ गर्मी: देशभर में हीटवेव का असर, IMD ने जताई रिकॉर्ड तापमान की आशंका
Next Article एक डोज़, दो ज़िंदगी का वरदान: यूपी में गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

आधार से हटेगा भुगतान का नियम? ललन सिंह के बयान से गरमाई सियासत, अब बायोमेट्रिक्स और वोटर ID पर जोर

नई दिल्ली। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों में भुगतान की व्यवस्था बदल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

यूपी चुनाव से पहले मायावती का शक्ति प्रदर्शन, 75 जिलों के पदाधिकारियों को मिला महारैली सफल बनाने का टास्क!

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर बिगुल बज चुका है और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

UP MLC Election: BJP की 6 सीटों पर जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टेंशन? अवैध वोटों में छिपा 2027 का सियासी संकेत!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सामाजिक समीकरणों को साधने की चुनौती…

9 Min Read
Trending Newsसियासी

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?