Trending News

रणजी फाइनल 25-26: कर्नाटक ने टेके घुटने, जम्मू-कश्मीर का स्कोर 584, JK के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में 584 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब टीम की नजर कर्नाटक को पहली पारी में बढ़त लेने से रोकने पर है, जिससे वह खिताब की ओर बड़ा कदम बढ़ा सके। जवाब में कर्नाटक की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज़ आउट हो चुके हैं।

मैच के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआती दो दिनों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 18 रन के स्कोर पर कामरान इकबाल (6) आउट हो गए थे। इसके बाद यावर हसन ने 88 रन की अहम पारी खेलकर पारी को संभाला। शुभम पुंडीर ने शानदार 121 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान पारस डोगरा ने 70 रन का योगदान दिया, जबकि अब्दुल समद ने 61 रन जोड़े। विकेटकीपर कन्हैया वधावन ने भी 70 रन की उपयोगी पारी खेली।

अब कर्नाटक की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और मुकाबले का रुख काफी हद तक जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

news desk

Recent Posts

Redmi का धमाका: 12,000 से कम में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला Redmi A7 Pro 5G

बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Redmi ने भारत में अपना…

4 hours ago

प्री-मानसून दिखाएगा तेवर: 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026 — देश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। भारत…

5 hours ago

केरल : 78% turnout, शांतिपूर्ण मतदान… फिर भी सीट-वार आंकड़े गायब, कांग्रेस के सवाल से   सियासी बहस तेज

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल 2026 — केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को…

6 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट में खुद उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘मुझे निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं…’, जस्टिस शर्मा को केस से अलग करने की रखी मांग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक बार फिर…

6 hours ago

इस हसीना का दावा, Yuzvendra Chahal ने किया मेसेज, एक्ट्रेस ने ऑन कैमरा दिखाया ‘सबूत’, इंटरनेट पर मचा बवाल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर 'गुगली' में फंसते नजर आ…

7 hours ago

नोएडा मजदूर हिंसा पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, मजदूरों की सैलरी और संविधान दोनों मुद्दों पर घेरा

लखनऊ/नोएडा, 13 अप्रैल 2026 — नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन और आगजनी की घटना…

8 hours ago