Entertainment

‘Ramayana’ Trailer Out: Yash के ‘रावण’ अवतार ने हिलाई इंटरनेट की दुनिया, लेकिन कहां गायब हैं हनुमान जी?

Nitesh Tiwari की मोस्ट अवैतेड फिल्म ‘Ramayana‘ का ऑफिशियल ट्रेलर ड्रॉप हो चुका है। आज  रिलीज हुए इस ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। वाल्मीकि रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में अयोध्या के वैभव से लेकर लंका के खौफनाक साम्राज्य की पहली झलक दिखाई गई है।

ट्रेलर की शुरुआत लंकापति रावण की ग्रैंड एंट्री और उसके धांसू डायलॉग्स से होती है। इसके बाद कहानी अयोध्या के राजकुमार राम के बचपन, विश्वामित्र के साथ राक्षसों के खात्मे और फिर 14 साल के वनवास के इमोशनल ड्रामा पर शिफ्ट होती है। इस बार मेकर्स ने फालतू की फैंटेसी की जगह कैरेक्टर्स के इमोशंस और स्टोरीलाइन पर ज्यादा फोकस किया है।

स्क्रीन पर आते ही छा गए ‘रॉकी भाई’

ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट रहे यश! भले ही स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन रावण के रोल में उनका एटीट्यूड, खौफनाक लुक और भारी-भरकम आवाज ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यश का यह विलेन वाला अवतार इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में याद रखा जाएगा।

पब्लिक के आए मिक्स रिएक्शन्स

भगवान राम के रोल में Ranbir Kapoor को देखकर जनता दो हिस्सों में बंट गई है: कुछ का कहना है की रणबीर की शांति, आंखों की मासूमियत और ग्रेसफुल एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है। उनका मानना है कि श्री राम का किरदार गुस्से से नहीं, बल्कि शांति और मर्यादा से बनता है। वहीं कुछ का कहना है कि रणबीर की डायलॉग डिलीवरी में वो दम या ‘ऐतिहासिक वजन’ महसूस नहीं हुआ, जिसकी उम्मीद एक महाकाव्य में की जाती है।

सादगी और एग्रेशन का परफेक्ट मिक्स

Sai Pallavi ने माता सीता के रोल में अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। वनवास के दौरान राम का साथ देने वाले सीन्स काफी भावुक कर देने वाले हैं। वहीं Ravi Dubey ने लक्ष्मण के रूप में अपने छोटे से सीन में ही अपने एंगर और भाई के प्रति लॉयल्टी को बहुत शानदार तरीके से प्रेजेंट किया है।

VFX और विजुअल्स का धमाका

पिछले टीजर के VFX की सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग हुई थी, लेकिन इस बार मेकर्स ने अपनी गलती सुधार ली है। DNEG द्वारा तैयार किए गए विजुअल्स, ऐरावत हाथी वाला सीन और ओवरऑल कलर ग्रेडिंग काफी प्रीमियम और इंटरनेशनल लेवल की लग रही है।

4000 करोड़ की उम्मीदों पर खरी उतरी?

ट्रेलर हिट होने के बावजूद कुछ सिने-प्रेमियों का मानना है कि इतने भारी-भरकम बजट के बाद भी कुछ शॉट्स में ग्रीन-स्क्रीन (CGI) साफ पकड़ में आ रही है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि 3D थिएटर्स में जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो विजुअल एक्सपीरियंस बिल्कुल नेक्स्ट-लेवल होगा।

हनुमान जी का न दिखना बना सस्पेंस

ट्रेलर खत्म होने के बाद सब यही पूछ रहे हैं कि हनुमान जी कहां हैं? पूरे ट्रेलर में न तो वानर सेना दिखी और न ही हनुमान जी का कोई फ्रेम। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेकर्स ने इस ब्रह्मास्त्र को ‘रामकथा पार्ट 2’ या फिर अगले बड़े प्रोमो के लिए बचाकर रखा है।

AR Rahman और Hans Zimmer का म्यूजिक और ग्रैंड रिलीज

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दो ऑस्कर विनर्स A.R. Rahman और Hans Zimmer ने मिलकर दिया है, जो हर सीन में एक अलग ही गूसबम्प्स देता है। ‘रामायण: पार्ट वन’ इस साल दिवाली के शुभ अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, इस महाकाव्य का दूसरा हिस्सा यानी 2027 में रिलीज़ करने की योजना है।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

4 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

4 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

10 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

10 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

12 hours ago