Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में
खेल

राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

news desk
Last updated: July 24, 2026 11:09 pm
news desk
Share
SHARE

वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ वर्चुओफेस्ट 5.0’  का आगाज़

लखनऊ । राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ के विभिन्न  स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में सेंट थॉमस स्कूल और मेजबान राजकुमार इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई जबकि एसआर ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। वहीं विद्यालयों में ऐसे खेल आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल ने एसआर ग्लोबल स्कूल को लगातार दो सेटों में 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राजकुमार इंटर कॉलेज ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-9 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एसआर ग्लोबल स्कूल ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

इसी के साथ महोत्सव के पहले दिन फेस पेंटिंग, शास्त्रीय गायन, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आर शिक्षा समूह के उपाध्यक्ष राघव रतन बक्शी, श्रीमती बीना पुरवार, राजकुमार अकादमी के प्रधानाचार्य अनूप राज तथा राजकुमार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती लखबीर चावला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article OTT और सोशल मीडिया पर कड़ा रुख! सरकार ने जारी की सख्त निर्देश, अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट पर अब ‘नो टॉलरेंस’
Next Article यूपी टी-20 लीग मिनी ऑक्शन: कर्ण शर्मा पर लगी सबसे बड़ी बोली, शुभम गौतम और शिवम चौधरी भी मालामाल,देखें-पूरी लिस्ट

फीचर

View More

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद राख का गुबार करीब 50 हजार…

By vineet verma 7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

3 अक्टूबर को टीम इंडिया रचेगी इतिहास? एक ही दिन दो जगह दिखेगी भारतीय क्रिकेट की ताकत

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मानी जाती है। टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों का इतना…

5 Min Read
खेल

लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। ​ उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 और 27 सितंबर को…

1 Min Read
खेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 : दिव्यांश जोशी का तूफानी शतक, विशाल चौधरी के चार विकेट, मेरठ मावेरिक्स दूसरी बार चैंपियन

लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक के बाद विशाल चौधरी (4 विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने…

9 Min Read
Trending Newsखेल

चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का सफर अब रोमांचक समापन की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?