Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: RSS के कार्यक्रम को लेकर विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, सचिन पायलट ने कहा – लोकतंत्र में छात्र का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > RSS के कार्यक्रम को लेकर विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, सचिन पायलट ने कहा – लोकतंत्र में छात्र का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए
Trending Newsराज्य

RSS के कार्यक्रम को लेकर विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, सचिन पायलट ने कहा – लोकतंत्र में छात्र का अधिकार सुरक्षित होना चाहिए

news desk
Last updated: October 1, 2025 2:59 pm
news desk
Share
राजस्थान यूनिवर्सिटी RSS कार्यक्रम NSUI विरोध विनोद जाखड़ गिरफ्तारी
राजस्थान यूनिवर्सिटी RSS कार्यक्रम NSUI विरोध विनोद जाखड़ गिरफ्तारी
SHARE

जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी के कैंपस में विजयदशमी के मौके पर आयोजित RSS कार्यक्रम के विरोध में NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया गया. दरसल जाखड़ और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर विरोध जताते हुए बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. इस दौरान NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत भी हुई. सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में पुलिस को बुलाया और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए जाखड़ को हिरासत में ले लिया. वहीं, यह घटना राजनीतिक मोर्चे पर भी गरमाई हुई है. विपक्षी दलों ने इसे शिक्षा संस्थानों में राजनीतिक दबाव और एकतरफा एजेंडा थोपने की कोशिश बताया है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने की जाखड़ की रिहाई की मांग

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी छात्र का अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार लोकतंत्र में सुरक्षित है. उन्होंने कहा, “राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम के खिलाफ आवाज उठाने पर NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. आज जिस प्रकार से राजनीतिक दबाव में शिक्षा संस्थानों में किसी संगठन का एजेंडा बढ़ावा दिया गया, उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि सरकार अपनी एकतरफा मनमानी पर उतारू है. सचिन पायलट ने कहा की विनोद जाखड़ को अति शीघ्र रिहा किया जाना चाहिए.

भाजपा सरकार पर राजनीतिक एजेंडा थोपने का आरोप

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस घटना को भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा और युवा संगठनों में राजनीतिक दबाव डालने की नाकाम कोशिश करार दिया है. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. छात्र संगठन और राजनीतिक पार्टियों के नेता अब विनोद जाखड़ की रिहाई और विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग पर जोर दे रहे हैं. राजस्थान की राजनीति में यह मामला फिर से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव का नया केंद्र बन गया है, और आने वाले दिनों में इस पर और राजनीतिक हलचल की उम्मीद की जा रही है.विपक्ष ने यह भी मांग की है कि विश्वविद्यालय और राज्य प्रशासन छात्र संगठनों के बीच विवाद को लेकर निष्पक्ष रवैया अपनाएं और किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप को रोकें.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #ABVP, #BJPvsCongress, #BreakingNews, #CampusPolitics, #EducationInstitutions, #indianpresshouse, #JaipurNews, #NSUI, #PoliticalProtest, #RajasthanPolitics, #RajasthanUniversity, #RSS, #SachinPilot, #StudentPolitics, #VijayadashamiEvent, #VinodJakhar
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Gen Z में अब शराब नहीं, भांग ही है नया स्टाइल!
Next Article PM मोदी ने RSS के 100 साल पर जारी किया खास डाक टिकट PM मोदी ने RSS के 100 साल पर की सराहना और जारी किया खास डाक टिकट, वहीँ  कांग्रेस ने संगठन पर लगाये ये आरोप!

फीचर

View More

8-9 तीव्रता के भूकंप झेल गए कई देश, फिर 7 तीव्रता के झटकों ने वेनेजुएला को क्यों हिला दिया? जानिए इतिहास के 10 सबसे विनाशकारी भूकंपों की पूरी कहानी

काराकास: धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल जब तेज होती है, तो उसका असर भूकंप के रूप में…

By vineet verma 8 Min Read

आसमान साफ, फिर भी मौसम विभाग कैसे बता देता है बारिश? जानिए बादलों से पहले कैसे पकड़ ली जाती है बारिश की आहट

नई दिल्ली : कई बार आसमान बिल्कुल साफ दिखाई देता है, तेज…

5 Min Read

NDA Power Shift: नीतीश-नायडू का ‘किंगमेकर’ टैग खतरे में? विपक्ष की टूट से बढ़ा PM मोदी का कुनबा, बदल गया दिल्ली का समीकरण!

भारतीय राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर एनडीए…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिस बेटे की हो चुकी थी तेरहवीं, वो अचानक लौट आया जिंदा; गिरधर की वापसी के बाद गाजियाबाद पुलिस ने खोली नई जांच

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस, परिवार और पूरे इलाके को हैरानी…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

कनाडा का क्रेज क्यों पड़ा फीका? भारतीय छात्रों ने मोड़ा रुख, वीजा से लेकर खर्च तक बने बड़े कारण

ओटावा: एक दौर था जब विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों की पहली पसंद कनाडा हुआ करता…

8 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ग्लोबल लीडर्स सर्वे: भारतीयों की पहली पसंद बने व्लादिमीर पुतिन; एक ही साल में ट्रंप की लोकप्रियता 12% गिरी, प्यू रिसर्च का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति के मोर्चे पर एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला वैश्विक सर्वे सामने आया है।…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

‘हेलो’ बोलने से भी लगता है डर! आखिर क्या है टेलीफोबिया और क्यों फोन कॉल से दूर भाग रही है Gen Z जनरेशन?

आज के समय में कई युवा फोन पर बात करने से बचते हैं। अगर किसी का कॉल आ जाए तो…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?