Trending News

दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम; IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, जानें कब लौटेगी भीषण गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज सुबह की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश के बीच इस अचानक आए बदलाव ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। हालांकि, IMD ने चेतावनी भी दी है कि ये राहत कम सायं के लिए ही है।

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज सुबह से ही सफदरजंग, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से पारा गिरकर 30°C के आसपास बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मैदानी इलाकों में बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। इसका असर अगले 48 घंटों तक रहने की संभावना है।

देश के अन्य राज्यों में आंधी का संकट

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य इस समय बेमौसम मौसम की मार झेल रहे हैं, IMD के हिसाब से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

IMD ने ये भी चेतावनी दी है की बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 8 अप्रैल को ओले गिरने की आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान पहुँच सकता है।

एक्सपर्ट्स की राय


मौसम विभाग का कहना है की अगर आप इस हफ्ते पहाड़ों की यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें। तेज़ हवाओं और बर्फबारी के कारण लैंडस्लाइड और फ्लाइट्स में देरी की संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

10 अप्रैल से फिर लौटेगी ‘लू’


इस सुहावने मौसम के बीच बुरी खबर ये है कि राहत का यह दौर ज़्यादा लंबा नहीं चलेगा। IMD का मानना है की 10 अप्रैल शुक्रवार से आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। शनिवार-रविवार तक तापमान एक बार फिर 35°C से 36°C के स्तर को छू सकता है, जिससे भीषण गर्मी और हीटवेव्स जैसी स्थिति दोबारा पैदा हो जाएगी।

news desk

Recent Posts

भोंदू बाबा अशोक खरात केस में बड़ा मोड़: पहले SEX और अब नया कांड….आशीर्वाद देने के बहाने….

नासिक (महाराष्ट्र) . महाराष्ट्र के नासिक से शुरू हुआ अशोक खरात (Ashok Kharat) का मामला…

24 minutes ago

एयर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा… अब नए CEO की तलाश में टाटा ग्रुप

नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने…

47 minutes ago

ईरान पर ‘महा-संकट’ की घड़ी: ट्रंप की डेडलाइन खत्म, इजरायल का अगले 12 घंटों में ट्रेन नेटवर्क तबाह करने का अल्टीमेटम

तेहरान/तेल अवीव। मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध की आग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच…

52 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार में कोहराम ! निफ्टी की रोलर-कोस्टर राइड, जानें निवेशकों के लिए क्या है खास ?

मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए किसी एड्रेनालिन-पंपिंग राइड से कम…

1 hour ago

ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ मोजतबा खामेनेई कोमा में? ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स’ का सनसनीखेज खुलासा

ईरान में सत्ता के शीर्ष पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। ब्रिटिश अखबार 'द टाइम्स'…

2 hours ago