Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राहुल गांधी ने VB-G Ram G बिल पर उठाये सवाल,कहा-मनरेगा का 20 साल का ढांचा ध्वस्त, ग्रामीण गरीबों की सुरक्षा खतरे में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > राहुल गांधी ने VB-G Ram G बिल पर उठाये सवाल,कहा-मनरेगा का 20 साल का ढांचा ध्वस्त, ग्रामीण गरीबों की सुरक्षा खतरे में
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी ने VB-G Ram G बिल पर उठाये सवाल,कहा-मनरेगा का 20 साल का ढांचा ध्वस्त, ग्रामीण गरीबों की सुरक्षा खतरे में

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 19, 2025 1:07 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

नई दिल्ली। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई कई योजनाओं के नाम बदल चुकी है। अब इसी कड़ी में सरकार ने मनरेगा जैसी बड़ी और अहम योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस योजना का नाम बदलते हुए VB-G Ram G बिल रखते हुए उससे जुड़ा बिल संसद में पारित करा लिया है।

हालांकि, इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप और अधिकार-आधारित ढांचे को कमजोर किया है।

इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार ने एक ही दिन में एमजीएनरेगा के 20 साल के अधिकार-आधारित ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

कांग्रेस का कहना है कि VB–GRAM G योजना को एमजीएनरेगा का “रीवैंप” बताना पूरी तरह भ्रामक है। यह नई व्यवस्था अधिकार आधारित और मांग पर काम देने वाली गारंटी को खत्म कर, इसे दिल्ली से नियंत्रित एक सीमित और राशनिंग वाली योजना में बदल देती है। पार्टी ने इसे राज्यों और गांवों के खिलाफ बताया है।

राहुल गांधी के अनुसार, एमजीएनरेगा ने ग्रामीण मजदूरों को सौदेबाजी की ताकत दी थी। इससे शोषण और मजबूरी में होने वाला पलायन कम हुआ, मजदूरी बढ़ी और काम की परिस्थितियों में सुधार आया। साथ ही ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण और पुनर्जीवन में भी अहम भूमिका निभाई। पार्टी का आरोप है कि यही ताकत मौजूदा सरकार तोड़ना चाहती है।

बयान में कहा गया है कि काम की सीमा तय कर और काम न देने के नए रास्ते बनाकर सरकार उस एकमात्र साधन को कमजोर कर रही है, जो ग्रामीण गरीबों के पास था। कांग्रेस ने कोविड काल का हवाला देते हुए कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी और आजीविकाएं खत्म हो गई थीं, तब एमजीएनरेगा ने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया।

महिलाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस ने कहा कि हर साल एमजीएनरेगा के तहत आधे से ज्यादा मानव-दिवस महिलाओं द्वारा पूरे किए जाते रहे हैं। लेकिन जब रोजगार योजनाओं को सीमित किया जाता है, तो सबसे पहले महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन मजदूर और गरीब ओबीसी समुदाय इससे बाहर हो जाते हैं।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि इस कानून को संसद में बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के पारित कराया गया। विपक्ष की ओर से बिल को स्थायी समिति के पास भेजने की मांग को खारिज कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि करोड़ों ग्रामीण मजदूरों के सामाजिक अनुबंध को प्रभावित करने वाला कानून बिना विशेषज्ञ सलाह और जनसुनवाई के पारित नहीं किया जाना चाहिए था।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा साफ है-श्रमिकों को कमजोर करना, ग्रामीण भारत की सौदेबाजी की ताकत छीनना, खासकर दलितों, ओबीसी और आदिवासियों की, और सत्ता का केंद्रीकरण कर इसे “सुधार” के नाम पर पेश करना।

पार्टी ने एमजीएनरेगा को दुनिया की सबसे सफल गरीबी उन्मूलन और सशक्तिकरण योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि वह सरकार को ग्रामीण गरीबों की आखिरी सुरक्षा-रेखा को खत्म नहीं करने देगी। कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह मजदूरों, पंचायतों और राज्यों के साथ मिलकर इस कानून का विरोध करेगी और इसे वापस लेने के लिए देशव्यापी मोर्चा बनाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Adivasis, Congress attack on Modi government, Dalits, India rural development, labor rights India, MGNREGA, Modi government, OBCs, Parliament bill controversy, Rahul Gandhi statement, Rural Employment Scheme, rural poor, social security, VB-G Ram G Bill, women workers
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद: CEO के साथ कैमरे में कैद HR हेड ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरे विवाद की असली वजह क्या है?
Next Article सीएम योगी ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप ‘तस्वीरें खुद सब कह रही हैं’—कोडीन कफ सीरप मामले में सीएम योगी ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

फीचर

View More

मानसून में जन्नत से कम नहीं पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें, हरियाली, झील, पहाड़ और समुद्र बना देंगे ट्रिप यादगार

कोलकाता: बारिश का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रंगों में नजर आने लगती है। चारों ओर फैली हरियाली,…

By vineet verma 4 Min Read

मुगलों का हरम हो या राजपूतों का रनिवास… आखिर रानियों के लिए क्यों बनाए जाते थे अलग महल? वजह जानकर समझ आएगी उस दौर की व्यवस्था

नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों…

4 Min Read

सीमेंट नहीं, खपरैल की छत पर क्यों था पुराने लोगों का भरोसा? इसके पीछे छिपी है बड़ी वैज्ञानिक वजह

नई दिल्ली: आज भले ही कंक्रीट और आरसीसी की छतों का दौर…

5 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी!  टेलर स्विफ्ट के गाने पर शेयर की ड्रीमी वेडिंग रील

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस  जेनिफर विंगेट “Jennifer Winget” ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को एक बहुत…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

तमिलनाडु में ‘स्टालिन-विजय’ की जुगलबंदी! परिसीमन के मुद्दे पर DMK और TVK ने मिलाया हाथ

संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले दक्षिण भारत के सियासी मैदान में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 8 की मौत, रिहायशी इलाकों के करीब बारूद के ढेरों पर उठते गंभीर सवाल

गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद दुखद और दहला देने वाली खबर सामने आई है। महमूदपुरा इलाके में स्थित एक…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सोनम वांगचुक के अनशन पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले– ‘असत्य और हिंसा पर टिकी है मोदी सरकार’

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। वांगचुक के अनशन…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?