Trending News

6 साल बाद प्रियंका चोपड़ा की इंडियन सिनेमा में एंट्री ! साड़ी और बंदूक वाला फर्स्ट लुक वायरल, पति निक बोले ‘Incredible!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियन सिनेमा में अपनी वापसी का डंका बजा दिया है. RRR फेम डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर और पीसी की मोस्ट अवेतेड फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसमे प्रियंका ने न केवल अपने किरदार का पावरफुल फॉर्म दिखाया है, बल्कि इसे भारतीय सिनेमा में एक ‘न्यू एरा’ की शुरुआत भी बताया है.

पीसी का नया अवतार है एक्शन और ट्रेडीशन का फ्यूजन

प्रियंका फिल्म में ‘मंदकिनी’ नामक शार्पशूटर का रोल निभा रही हैं, जिसका लुक पीली साड़ी में है और हाथ में बंदूक पकडे हुए है, जिससे देख उसके चाहने वालो ने कहा ये नज़ाकत और ताक़त का डेडली कॉम्बो है.

प्रियंका की ये पैन-इंडिया फिल्म तेलुगु में शूट की गई है. प्रियंका ने कहा कि वो अभी भी तेलुगु सीख रही हैं और उन्होंने राजामौली को तेलूगु सिखने में मदद के लिए थैंक्स भी कहा. डायरेक्टर राजामौली ने उन्हें ‘देसी गर्ल’ कहकर वापस वेलकम किया, जबकि पति निक जोनास ने उनके लुक को ‘इन्क्रेडिबल’ बताया. प्रियंका ने उम्मीद जताई कि ‘ग्लोबट्रॉटर’ भारतीय सिनेमा में एक नए युग की शुरुआत होगी.

प्रियंका की वापसी

बॉलीवुड, हॉलीवुड, और संगीत हर क्षेत्र में धमाका करने के बाद भी, प्रियंका चोपड़ा मानती हैं कि असली गेम तो अब शुरू हुआ है. अपनी वापसी को ‘भारतीय सिनेमा का न्यू एरा’ बताते हुए उन्होंने साफ़ कहा कि “ मैंने तो अभी ‘सतह को खरोंचा भी नहीं है.” ये स्टेटमेंट उनकी बुलंद इरादे को दिखा रहा है.
राजामौली जैसे ग्लोबल मेकर के साथ उनका जुड़ना यह प्रूव करता है कि प्रियंका इस ‘ग्लोबल सिनेमा रेस’ की असली लीडर हैं, जो भारतीय फिल्मों को सीधा वर्ल्ड मैप पर सेट कर रही हैं.

‘ग्लोबट्रॉटर’ का ऑफिसियल टाइटल और फर्स्ट ग्लिम्प्स 15 नवंबर, 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में जारी किया जाएगा. फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हैं.

news desk

Recent Posts

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…

3 hours ago

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…

3 hours ago

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…

3 hours ago

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…

3 hours ago

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…

3 hours ago