Trending News

नीतीश के विकास मॉडल पर जनता का भरोसा या तेजस्वी के वादों की उड़ान? जानें किसका पलड़ा है भारी

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कल यानी 14 नवंबर को साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है.

इस बार का मुकाबला दिलचस्प है एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो अपने 20 साल के शासनकाल और विकास कार्यों का हवाला देकर जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार में बार-बार लालू राज को ‘जंगलराज’ बताते हुए उसे मुद्दा बनाया.

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव हैं, जिन्होंने चुनावी मैदान में युवाओं और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखा. उन्होंने रोजगार, सरकारी नौकरी और पलायन जैसे विषयों पर जनता से सीधा संवाद किया. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की सेहत और थकान को भी प्रचार का हिस्सा बनाया.

तेजस्वी यादव के प्रति युवाओं का आकर्षण इस चुनाव में साफ नजर आया. लगभग सभी एग्जिट पोल में यह रुझान दिखा कि युवाओं का झुकाव महागठबंधन की ओर है। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और गया जैसे शहरी इलाकों में यह रुझान और भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है.

Vote Vibe Exit Poll 2025 के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद की रेस में तेजस्वी यादव फिलहाल सबसे आगे हैं। सर्वे के अनुसार, करीब 35% लोगों ने तेजस्वी यादव को अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि 33% मतदाता अब भी नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। वहीं, जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को लगभग 9% मतदाताओं का समर्थन मिला है। यानी, तस्वीर साफ है कि बिहार की जनता अब भी “अनुभव बनाम बदलाव” के बीच बंटी हुई है और अंतिम फैसला 14 नवंबर की गिनती पर ही निर्भर करेगा।

अब देखने वाली बात होगी कि 14 नवंबर को जनता किसके वादों और नेतृत्व पर भरोसा जताती है नीतीश कुमार के “अनुभव” पर या तेजस्वी यादव के “बदलाव” पर.

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

11 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

13 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

13 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

14 hours ago