Trending News

मदीना शरीफ से हिंदू संत के लिए उठे दुआ के हाथ — मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए की दुआ, वीडियो देख लोग बोले ‘यही है असली भारत’

प्रयागराज के एक मुस्लिम युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मदीना शरीफ से हिंदू संत प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगी है. इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के तौर पर इसे साझा कर रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ की

वीडियो में दिखाई देने वाला युवक प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के नखास कोना इलाके का रहने वाला सूफियान इलाहाबादी है. बताया जा रहा है कि वह उमरा करने के लिए मदीना गया था, जहां उसने प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ की है.
करीब एक मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में सूफियान अपने हाथ में मोबाइल फोन पकड़े हुए नजर आ रहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिख रही है. मदीना की मस्जिद के सामने खड़े सूफियान वीडियो में कहते हैं— ‘ये हमारे प्रेमानंद महाराज जी हैं, हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं. मुझे मालूम चला कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है. मैं यहां से दुआ करता हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. ये बहुत ही सच्चे और नेक इंसान हैं.’

‘हम उस प्रयागराज से हैं जहां गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल पेश की’

सूफियान आगे कहते हैं— ‘हम उस प्रयागराज से हैं जहां गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल पेश की है. अभी हम मदीना में मौजूद है जहां हर मैल बह जाती है. इंसान तो इंसान, क्या हिन्दू क्या मुसलमान.केवल नेक इंसान होना चाहिए. हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए.
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग सूफियान की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि “यही है असली भारत की आत्मा”, जबकि कुछ ने इसे “धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल” बताया.
सूफियान का यह कदम एक बार फिर यह साबित करता है कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी जिंदा है — जहां दुआएं धर्म नहीं, दिल से निकले प्यार की पहचान बनती हैं.

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

10 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

17 minutes ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

31 minutes ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

1 hour ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

2 hours ago